फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Campaign to expose the screen veteran BJP

पर्दाफाश मुहिम में परदे में भाजपा के दिग्गज

Thu, 25 Aug 2016 11:57 PM IST
सुधाकर भट्ट
सुधाकर भट्ट Updated Thu, 25 Aug 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन

कांग्रेस का पर्दाफाश करने निकली भाजपा को अपने ही कद्दावर नेताओं को परदे में रखना पड़ रहा है। पिथौरागढ़, जागेश्वर जैसी विधानसभाओं में हरक सिंह की हनक दिखाई दी तो तराई में कई स्थानों पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के प्रभाव का उपयोग भाजपा को करना पड़ा।

विज्ञापन


भाजपा का कहना तो यह है कि ये नेता गैर भाजपा वाले क्षेत्रों तक ही सीमित रहेंगे, पर भाजपा के कद्दावर नेताओं की अब तक की इन रैलियों से दूरी बता रही है कि भाजपा और कांग्रेस से आकर भाजपाई बने नेताओं के बीच के समीकरण अभी सहज नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन


कुछ समय पहले ही भाजपा की हल्द्वानी में हुई प्रदेश कार्यसमिति में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यह साफ संकेत दिया था कि कांग्रेस के बागी नेताओं को भाजपा में पूरी तवज्जो मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय बहुगुणा को तो उस समय भाजपा ने अपना पूर्व मुख्यमंत्री बता कर बहुगुणा को कोश्यारी, खंडूड़ी और निशंक की पांत में खड़ा कर दिया था। हरक सिंह मंच पर नहीं थे पर कार्यसमिति में उन्हें तवज्जो पूरी मिली थी।

अब भाजपा की पर्दाफाश रैलियों से हल्द्वानी का यह संकेत और पुख्ता होता दिख रहा है। पिथौरागढ़ और विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर के दन्या क्षेत्र में हुई पर्दाफाश रैली में हरक की हनक दिखाई दी।

यहां न भगत दा दिखे, न खंडूड़ी, न निश्ंाक और न ही नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट। इन रैलियों से भाजपा के कद्दावर नेताओं की दूरी का एक निहितार्थ यह भी निकाला जा रहा है कि बहुगुणा-हरक की जोड़ी से भाजपा नेताओं के रिश्ते अभी सहज नहीं हो पाए हैं।

अल्मोड़ा में 29 को प्रस्तावित पर्दाफाश रैली मेें पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी पहुंच रहे हैं। हालांकि अल्मोड़ा भी गैर भाजपाई सीट है और पिछले दो चुनाव में यह कांग्रेस के कब्जे में रही हैं। यहां शायद ही बहुगुणा-हरक की उपस्थिति हो।


ऐसे में इस बात से भी इनकार नहीं किया जा रहा है कि अमित शाह का यह दाव उल्टा भी पड़ सकता है। गैर भाजपा विधायकों वाले क्षेत्रों में भाजपा का उभरता नेतृत्व कांग्रेस से आए नेताओं का साथ बनाए रखने में कोताही बरत सकता है। सितारगंज में यह दिख भी रहा है। सौरभ बहुगुणा की कोर टीम से भाजपाई अभी जुड़ नहीं पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed