फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   calculation of tigers completed in three ranges of Ramnagar

Uttarakhand: रामनगर के तीन रेंजों में पूरी हुई बाघों की गणना, दो लाख से अधिक खींची तस्वीरें; जल्द आंकड़े जारी

Fri, 31 Jan 2025 10:15 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 31 Jan 2025 10:15 AM IST
सार

रामनगर वन प्रभाग ने फेस-4 विधि से बाघों की गणना का कार्य शुरू कर दिया है। तीन रेंजों में बाघों की गणना का कार्य पूरा हो चुका है। एक फरवरी से कालाढूंगी और फतेहपुर रेंज में गणना के लिए इन दिनों कैमरा ट्रैप लगाने का कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
calculation of tigers completed in three ranges of Ramnagar
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

कॉर्बेट से सटे रामनगर वन प्रभाग ने फेस-4 विधि से बाघों की गणना का कार्य शुरू कर दिया है। तीन रेंजों में बाघों की गणना का कार्य पूरा हो चुका है। एक फरवरी से कालाढूंगी और फतेहपुर रेंज में गणना के लिए इन दिनों कैमरा ट्रैप लगाने का कार्य किया जा रहा है। मार्च अंत तक गणना का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद बाघों की गणना के आंकड़े जारी किए जाएंगे।

रामनगर वन प्रभाग का क्षेत्रफल करीब 50 हजार हेक्टेयर है। वर्ष 2022 में हुई एनटीसीए की गणना में 67 बाघों की मौजूदगी दर्ज की गई थी। डीएफओ दिगंथ नायक ने बताया कि अब तक रिजर्व पार्कों की तरह ही पिछले महीने फेस-4 विधि से गणना का कार्य शुरू किया गया था।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रामनगर वन प्रभाग की तीन रेंज कोटा, देचौरी और कोसी रेंज में बाघों की गणना का कार्य पूरा हो गया है। बाघों की गणना के लिए तीनों रेंजों में 250 कैमरा ट्रैप लगाए गए थे, जिसमें कैमरा ट्रैप ने बाघों की दो लाख से अधिक तस्वीरें खींची हैं। बताया कि अन्य दो रेंज फतेहपुर और कालाढूंगी में एक फरवरी से 150 कैमरा ट्रैप लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाघों के बढ़ने की उम्मीद
डीएफओ दिंगथ नायक ने बताया कि अब तक पूरी हुई गणना में कुछ नए बाघ भी देखे गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में 67 बाघों की मौजूदगी दर्ज की गई थी। इस साल हो रही बाघों की गणना से बाघों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed