फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CAA protests intensified, tricolor trip set out

सीएए का विरोध हुआ तेज, तिरंगा यात्रा निकाली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
CAA protests intensified, tricolor trip set out
गणतंत्र दिवस के मौके पर हल्द्वानी में संविधान बचाओ मंच द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में शा?
हल्द्वानी। सीएए के विरोध में बुद्ध पार्क में धरना रविवार और सोमवार को जारी रहा। संविधान बचाओ मंच के बैनर तले लोगों ने इंद्रानगर से बुद्ध पार्क तक रैली निकाली। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

धरनास्थल पर मौजूद लोगों ने संविधान की शपथ ली। माले के राज्य सचिव राजा बहुगुणा ने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। अंबेडकर मिशन के प्रदेश अध्यक्ष जीआर टम्टा ने कहा कि सीएए, एनआरसी और एनपीआर झूठ पर आधारित है। सपा नेता शोएब अहमद ने कहा कि सरकार के प्रत्येक झूठ का अब पर्दाफाश हो चुका है। माले के जिला सचिव डॉ.कैलाश पांडेय ने कहा सीएए, एनआरसी, एनपीआर के मोर्चे पर सरकार प्रतिदिन झूठ बोल रही है। एनआरसी, सीएए के खिलाफ प्रतिवादों के पैमाने को देखते हुए उसने एनआरसी के बारे में गोलमोल बातें करना शुरू किया है। सरताज आलम ने भी संबोधित किया। संचालन शकील अंसारी ने किया।
विज्ञापन

कई गीत प्रस्तुत किए गए
धरना स्थल पर पाश, फैज, बल्ली सिंह चीमा, राहत इंदौरी, वीरेन डंगवाल की रचनाओं को लोगों ने प्रस्तुत किया। कैलास पाठक ने बताया कि शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहा है, इसमें रचनाओं को लोग पेश कर रहे हैं। इसमें हम मेहनतकश, सबसे खतरनाक होता है सपनों का मर जाना, लोग मशालें लेकर चल पड़े हैं... आदि को सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया का इस्तेमाल
धरना स्थल पर डटे लोग सोशल मीडिया का भी खास इस्तेमाल किया है। वह धरने से जुड़ी सूचनाओं को सोशल मीडिया पर अपडेट कर रहे हैं। इसके अलावा सीएए को लेकर पर्चे भी बांटे गए।

यह लोग मौजूद रहे
हल्द्वानी। धरने पर कांग्रेस नेता अब्दुल मतीन सिद्दीकी, मौलाना सय्यद इरफान रसूल, कमर अशरफ, मोहम्मद मुकर्रम, मौलाना यूसुफ, डीआर राज, तौफीक अहमद, नफीस अहमद खान, पीपी आर्य, बहादुर सिंह जंगी, उमेश चंदोला, सरताज आलम, अरशद अय्यूब, आसिम जॉर्डन, गोविंद राम गौतम, आनंद प्रकाश, इकराम अंसारी, विमला रौथाण, नीमा, सुशीला, मो. फुरकान, सुरेश पांडे, कासिम अली, नजीर अहमद, शबाना, मुनिया नसीमा, ललित मटियाली, बाबू पेंटर, कमलापति जोशी, गोपाल गड़िया, राजेंद्र शाह, चंदन राम आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed