{"_id":"46ae2d404e6655158a671f704cca6a3a","slug":"by-the-end-of-february-may-be-the-board-exams-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी अंत तक हो सकती हैं बोर्ड परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी अंत तक हो सकती हैं बोर्ड परीक्षाएं
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Thu, 03 Dec 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सब कुछ ठीकठाक रहा तो फरवरी लास्ट या मार्च प्रथम सप्ताह में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो सकती हैं। परिषद ने प्रत्येक जनपद को परीक्षार्थियों की नामावली सूची जांच के लिए भेज दी है। सूची आने पर अगली कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
बोर्ड सचिव डॉ. आरडी शर्मा ने बताया बोर्ड परीक्षा 2016 में हाईस्कूल में कुल 166579 और इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 135046 छात्र छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा मानकों के अनुसार बनाए गए 1317 केंद्रों में कुल 245 संवेदनशील और 26 अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया पौड़ी जनपद में सर्वाधिक 157 और चंपावत में सबसे कम 26 केंद्र बनाए गये हैं। इस साल कुल 58 नए केंद्र बनाए गए हैं। बीते वर्ष की तुलना में 13 केंद्र अधिक हैं। सचिव डॉ. शर्मा ने बताया प्रदेश में 13 केंद्र बढ़ने के साथ ही पौड़ी जनपद में 12 और अल्मोड़ा जनपद में सात परीक्षा केंद्र घट गए हैं।
विज्ञापन
पूर्व में देहरादून में हुई बैठक में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया था। इस साल हुई हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा में 1304 केंद्र बनाए गये थे, लेकिन 2016 की बोर्ड परीक्षा के लिये 1317 केंद्र बने हैं। हरिद्वार जनपद में तीन, देहरादून में छह केंद्र बढ़े हैं तो उत्तरकाशी में एक केंद्र घट गया।
टिहरी में चार, चमोली में छह, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में एक-एक, चंपावत में दो बढ़े तो अल्मोड़ा में सात कम हो गए। बागेश्वर में दो, नैनीताल में छह, ऊधमसिंह नगर में दो नए केंद्र बनाए गए हैं।