{"_id":"5dc9bfe28ebc3e5aea7bd7cd","slug":"businessman-s-wife-dies-of-dengue-haldwani-news-hld3636646191","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से व्यापारी की पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से व्यापारी की पत्नी की मौत
विज्ञापन
मृत हेमलता गुप्ता। फाइल फोटो
हल्द्वानी। डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू मच्छर के डंक से सोमवार को व्यापारी की पत्नी की जान चली गई। डेंगू से मरने वालों की संख्या अब तक 23 हो चुकी है और डेंगू के अभी तक 3113 मरीज मिल चुके हैं।
बरेली रोड मंडी गेट के सामने बोरा फार्म निवासी रूपम गार्मेंट के स्वामी त्रिलोक चंद्र गुप्ता की पत्नी हेमलता गुप्ता (45) को पिछले चार दिनों से बुखार आ रहा था।
शनिवार को परिजनों ने उनकी एलाइजा जांच कराई। एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। व्यापारी नेता राजीव जायसवाल ने बताया कि सोमवार को उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई और प्लेटलेट्स भी 36 हजार पर पहुंच गई थी। उन्हें डाक्टर के पास ले गए, डाक्टर ने ड्रिप भी चढ़ाई। देर शाम तबियत बिगड़ने पर रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हेमलता की मौत की सूचना मिलते ही व्यापार मंडल के पदाधिकारियों समेत तमाम व्यापारी उनके घर पर पहुंच गए। हेमलता का बड़ा बेटा हर्षित गुप्ता भी व्यवसायी है, जबकि बेटी जागृति गुप्ता पढ़ाई कर रही है। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। राजीव जायसवाल ने बताया कि मंगलवार को सुबह 11 बजे राजपुरा शमशान घाट में अंत्येष्टि होगी। दूसरी ओर एलाइजा जांच के दौरान सोमवार को एसटीएच में डेंगू का एक नया मरीज मिला है जबकि एसटीएच और निजी अस्पताल में डेंगू पीड़ित एक-एक मरीज को भर्ती कराया गया।