फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Business worth billions of gold jewelery will now be stamped from Nainital district

Nainital News: स्वर्ण आभूषणों के अरबों के कारोबार को अब नैनीताल जिले से लगेगी मुहर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Business worth billions of gold jewelery will now be stamped from Nainital district
हल्द्वानी। कुमाऊं समेत उत्तराखंड के स्वर्णकारों को स्वर्ण आभूषणों पर हॉल मार्किंग की सुविधा अब नैनीताल जिले में मिलने जा रही है। माइक्रो स्माल मीडियम इंटरप्राइजेज (एमएसएमई) मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से कोटाबाग में प्रदेश का पहला कॉमन फैसिलिटी सेंटर खुलने जा रहा है। केंद्र से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद यहां सेक्शन आठ कंपनी भी बनाई गई है जो इस सेंटर का संचालन करेगी। कुमाऊं मंडल में लगभग 1200 स्वर्णकारों को सेंटर खुलने से काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

एक अनुमान के मुताबिक हर रोज प्रदेश में करोड़ों का स्वर्ण कारोबार होता है। अकेले कुमाऊं मंडल में सीजन में एक माह में करीब एक अरब कारोबार होने का अनुमान रहता है। स्वर्ण आभूषणों के लिए हॉल मार्किंग अनिवार्य है। कारोबारियों को हॉल मार्किंग के लिए अब तक गाजियाबाद, मेरठ, दिल्ली आदि शहरों की दौड़ लगानी पड़ती थी। अब भारत सरकार एमएसएमई मंत्रालय की ओर से कोटाबाग में प्रदेश के पहले कॉमन फैसिलिटी सेंटर खोलने की स्वीकृति मिलने से स्वर्णकारों को अब यहीं पर हॉल मार्किंग की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

केंद्र ने सेंटर के लिए नौ करोड़ 72 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। इसमें 7.30 करोड़ केंद्र सरकार, 1.3 करोड़ राज्य और सेक्शन आठ कंपनी 1.39 करोड़ रुपये दे रही है। सेंटर में हॉल मार्किंग मशीन, टैस्टिंग मशीन के अलावा ट्रेनिंग सेंटर की भी सुविधा स्वर्णकारों को मिलेगी। इसका सबसे ज्यादा लाभ कुमाऊं के स्वर्णकारों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
- एमएसएमई मंत्रालय की योजना के तहत कोटाबाग में प्रदेश का पहला कॉमन फैसिलिटी सेंटर खुलने जा रहा है। जल्द ही यहां स्वर्णकारों को हॉल मार्किंग की सुविधा के साथ ही तकनीक की जानकारी भी मिल सकेगी। -एससी कांडपाल, सहायक निदेशक, एमएसएमई विकास कार्यालय उत्तराखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed