{"_id":"5dcb14eb8ebc3e5b4f3f2129","slug":"buses-stuck-in-guru-purnima-passengers-had-to-face-problems-haldwani-news-hld363790779","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरू पूर्णिमा में फंसी बसें, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरू पूर्णिमा में फंसी बसें, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी
विज्ञापन
हल्द्वानी दिल्ली रूड में बसों के फंसने के चलते खाली पड़ा बस स्टेशन। अमर उजाला
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के चलते मंगलवार को गढ़ मुक्तेश्वर के पास ब्रज घाट में भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के कारण कुमाऊं रीजन की 50 बसें जाम में फंस गईं। इससे यात्रियों को तीन से चार घंटे भारी परेशानी उठानी पड़ी। बसों के जाम में फंसने के कारण हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डा पूरी तरह खाली हो गया। बसें देरी से आने के कारण रोडवेज प्रबंधन दिल्ली रूट पर 10 बसें नहीं भेज पाया। रात साढ़े नौ बजे के आसपास बसों का आना शुरू हो सका।
मंगलवार को गढ़ के पास जाम के कारण उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें रेंगती रहीं। इससे गजरौला और हापुड़ से आने-जाने वाली बसों को दूसरे रूट से भेजा गया। कई बसों को गाजियाबाद, मुरादनगर, मेरठ, मीरपुर, बिजनौर, धामपुर होते हुए हल्द्वानी भेजा गया। इससे बसों का फेरा 100 किलोमीटर बढ़ गया। रोडवेज ने इसके एवज में यात्रियों से 60 रुपये अतिरिक्त लिए। बसों के जाम में फंसे होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बसें नहीं पहुंचने के कारण दिल्ली रूट में दस बसें कम भेजी गईं। इससे हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में बसें ही नहीं रही। यहां भी यात्रियों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
यात्रियों को हुई परेशानी
विभिन्न रूटों पर जाने वाले यात्री जब स्टेशन पर पहुंचे तो बसें न देख दंग रह गए। उन्होंने पूछताछ केंद्र से जानकारी ली तो जाम की बात पता चली। बाद में कुछ लोग टैक्सी से गए जबकि किसी ने यात्रा ही स्थगित कर दी।
विज्ञापन
हरिद्वार रूट का भी यही हाल
हल्द्वानी। हरिद्वार में गंगा स्नान के कारण जाम लगा तो कुमाऊं रीजन की 30 से 40 बसों का संचालन प्रभावित हुआ। इस रूट पर रात में यातायात सुचारू था मगर सुबह दो से तीन घंटे यात्री जाम में फंसे रहे।
बसों के जाम में फंसने के कारण यात्रियों को दिक्कत हुई। नैनीताल रीजन की कई बसें लेट पहुंचीं। इस कारण दिल्ली रूट में कम बसें गई, लेकिन यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया।
-यशपाल सिंह, आरएम