{"_id":"58b5d43d4f1c1b0574830bc3","slug":"buses-important-question","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर न होने पर रोडवेज की 62 बसें खड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर न होने पर रोडवेज की 62 बसें खड़ीं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर/हल्द्वानी।
Updated Wed, 01 Mar 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
bus
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। परिवहन निगम की सेवाएं और हालत लचर हो चुकी है। कर्मियों के वेतन के लाले पड़े हुए हैं, उधर कुमाऊं में बड़ी संख्या में बसें केवल टायर न होने के कारण खड़ी हो गई हैं। सबसे ज्यादा पिथौरागढ़ और लोहाघाट डिपो की बसें प्रभावित हैं। जबकि होली करीब है।
विज्ञापन
परिवहन निगम के कर्मियों को नियमित वेतन नहीं मिल पा रहा है। यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है। इसके अलावा रोडवेज बसों में टिकट बुकिंग का ऑनलाइन सिस्टम भी सर्वर में खराबी के कारण आए दिन ठप रहता है।
विज्ञापन
इस समय रोडवेज का संचालन टायरों के कारण प्रभावित हो रहा है। इसमें सबसे ज्यादा पिथौरागढ़ और टनकपुर डिपो की बसें प्रभावित हैं। लोहाघाट डिपो की 22 बसें टायर की कमी होने के कारण खड़ी हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ डिपो की 35 बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
हल्द्वानी डिपो की चार और रामनगर डिपो की एक बस का संचालन नहीं हो पा रहा है। रोडवेज कर्मियों को नए टायरों का इंतजार है, जिसके बाद संचालन सामान्य हो सकेगा। होली करीब है, इसमें यात्रियों का दबाव बढ़ेगा।
रोडवेज जीएम संचालन दीपक जैन का कहना है कि टॉयर के पेमेंट को लेकर कुछ समस्या थी, जिसे दूर कर लिया गया है। नए टायरों को भेजा जा रहा है। होली से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी।