फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bus service from Betalghat to Dehradun and Delhi is not running.

Nainital News: बेतालघाट से देहरादून और दिल्ली नहीं चल पा रही बस सेवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Bus service from Betalghat to Dehradun and Delhi is not running.
गरमपानी (नैनीताल)। जिले के सबसे दूरस्थ विकासखंड बेतालघाट में परिवहन निगम की अनदेखी के चलते दो साल से बेतालघाट से देहरादून और दिल्ली को चलने वाली रोडवेज बस सेवा बंद है। रोडवेज बस सेवा के बंद होने से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही टैक्सी वाहनों में अतिरिक्त किराया देकर सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज बस का संचालन होने से खैरना, गरमपानी, धनियाकोट, सिमलखां, ऊंचाकोट, बेतालघाट, तल्ली सेठी, मल्ली सेठी, ओखलढूंगा होते हुए रामनगर पहुंचने के बाद देहरादून और दिल्ली तक के यात्रियों को लाभ मिलता था। बेतालघाट के ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने बताया कि भवाली और अल्मोड़ा से संचालित बसों के बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साह ने प्रशासन से रोडवेज बस सेवा दोबारा सुचारू करने को कहा है। ताकि ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े। भवाली डिपो के एआरएम मधुसूदन मिश्रा ने बताया कि भवाली से बेतालघाट-देहरादून के लिए बस संचालन के लिए स्थानीय लोगों ने मुख्यालय से मांग की थी। मुख्यालय से बस चलाने के लिए पत्र मिलते ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मार्ग पर बस चलाने के लिए सर्वे रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने कहा सड़क सही होने और नई बसों के मिलते ही बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed