फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bus filled with Rajasthan school students overturned in bullock

राजस्थान के स्कूली छात्रों से भरी बस बैलपड़ाव में पलटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Bus filled with Rajasthan school students overturned in bullock
रामनगर बैलपड़ाव में पलटी छात्रों की बस। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। राजस्थान से नैनीताल भ्रमण करने के बाद हरिद्वार जा रही छात्रों की एक बस बैलपड़ाव में पुरानी पुलिस चौकी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही छात्रों में चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने छात्रों को बस से बाहर निकाला। वहीं, 108 एंबुलेंस की मदद से घायल नौ छात्रों और एक शिक्षक को रामनगर अस्पताल पहुंचाया, जहां से पांच छात्रों और एक शिक्षक को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

राजस्थान के नागौर जनपद के मेठता सिटी स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के 93 छात्रों का एक दल दो बसों से 22 दिसंबर को नैनीताल भ्रमण पर आया था। यह दल 23 दिसंबर को नैनीताल पहुंचा और दो दिन वहां रुकने के बाद बुधवार को दोनों बसों से हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे बैलपड़ाव पुरानी पुलिस चौकी के पास पहुंचने पर बस (आरजे-27बी-8555) के चालक ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन बस अनियंत्रित हो गई और उसका एक पहिया सड़क से नीचे उतर गया, मिट्टी गीली होने के कारण बस खेत पर पलट गई।
विज्ञापन

बस में 40 छात्र और आठ शिक्षक सवार थे। दुर्घटना होते ही सभी छात्र चिल्लाने लगे। दुर्घटना में नौ छात्र और एक शिक्षक घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने छात्रों को बस से निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को रामनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर शिक्षक एवं पांच छात्रों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया, जबकि अन्य छात्रों का रामनगर अस्पताल में इलाज किया गया। इसके बाद सभी छात्र दूसरी बस से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। उधर, बस चालक मौके से फरार हो गया। बैलपड़ाव पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रामनगर के छह घायलों को देर शाम सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। एसडीएम विवेक राय ने एसटीएच पहुंचकर सभी की कुशलक्षेम पूछी। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि सभी की हालत ठीक है और किसी को गंभीर चोटें नहीं है।

ये छात्र और शिक्षक हुए घायल
कन्हैया (15) पुत्र गजानन, अभिविश्वास (16) पुत्र अजय, गिरिराज (15) पुत्र पवन, भूमिक (16) पुत्र मुन्नालाल, सचिन (14) पुत्र दिलीप, लोकेंद्र (16) पुत्र सीताराम, श्रेयांश (14) पुत्र प्रवीन, अंकित (17) पुत्र सच्चन, पुनीत (17) पुत्र पंकज और शिक्षक लक्ष्मीकांत (31) पुत्र पृथ्वीराज।
ये हुए रेफर
कन्हैया, अभिविश्वास, गिरिराज, भूमिक, सचिन और शिक्षक लक्ष्मीकांत को रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed