फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bus driver applied brakes, ambulance collided

बस चालक ने लगाए ब्रेक, एंबुलेंस टकराई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Bus driver applied brakes, ambulance collided
हल्द्वानी। देवलचौड़ चौराहे पर बृहस्पतिवार की शाम बस चालक ने अचानक ब्रेक लगाए। इसी समय हल्द्वानी की ओर जा रही एंबुलेंस बस से टकरा गई ओर एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत ये रही कि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। इसके बाद रामपुर रोड पर जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। टीपीनगर चौकी पुलिस ने किसी तरह से एंबुलेंस को हटवाया और यातायात सुचारु कराया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार देवलचौड़ चौराहे पर हल्द्वानी की ओर जा रही बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगाए। इसी समय पीछे से जा रही एंबुलेंस बस से टकरा गई और एंबुलेंस के पीछे भी वाहन अधिक होने के कारण जाम लग गया। बताया गया कि बसें निजी कंपनी की थीं। बस से एंबुलेंस के टकराने पर अफरातफरी मच गई। काफी देर तक एंबुलेंस को नहीं हटाए जाने से वाहनों की कतारें लग गईं। इस दौरान वाहन चालक और राहगीर भी परेशान हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर टीपीनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस को हटाया गया। पुलिस ने बताया कि सूचना पर बस के मालिक मौके पर पहुंच गए थे और उन्होंने एंबुलेंस स्वामी को हर्जाना देनी की बात कही। इसके बाद मौके पर ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर हल्द्वानी में बृहस्पतिवार को महिलाओं ने वाहन रैली निकाली जिस वजह से रामपुर रोड पर दोपहर के बाद काफी लंबा जाम लग गया। इस जाम में भी एक एंबुलेंस फंस गई थी जिसे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed