फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Burning forest adjacent to gas godown

गैस गोदाम से सटा जंगल जला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Burning forest adjacent to gas godown
बेतालघाट क्षेत्र के जंगल में लगी आग बुझाने के लिए मौजूद ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
भवाली/रामनगर/गरमपानी/धानाचूली। घोड़ाखाल रोड स्थित गैस गोदाम से सटे जंगल में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग फैलते हुए फरसौली तक पहुंच गई। एनडीआरएफ, वन विभाग सहित अग्निशमन टीम ने गैस गोदाम, उजाला एकेडमी की तरफ आग को फैलने से रोका। फरसौली के हर्षित जोशी, हिमांशु लोशाली, कान्हा ने आग बुझाने में कड़ी मशक्कत की। उपवन क्षेत्राधिकारी दीप जोशी ने बताया कि शरारती तत्वों ने आग लगाई है। टीम में एनडीआरएफ इंस्पेक्टर मयंक कुमार, हरीश थपलियाल, गणेश सिंह, रवि कुमार आदि रहे। उधर, रामनगर के ग्राम गोरखपुर करनपुर में मंगलवार को भूखे के ढेर में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। ग्रामीण दीपक डंगवाल ने बताया कि बिजली के तारों के टकराने से उठी चिंगारी से आग लगी है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया था। उधर, भुजान क्षेत्र से लगे बोहरा गांव, मलौना, नौणा, पोखरी, पल्लाढाना, पोखरी के जंगलों में मंगलवार शाम आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। छाती गांव के सरपंच राम सिंह बिष्ट ने बताया कि कुवेर सिंह, हिमांशु सिंह, रविंद्र सिंह, महेंद्र सिंह ने मदद की। इधर धारी ब्लॉक के अम्दों, दुदुली, मलवुताल, सिलड़ा, गुनियालेख सहित अन्य जगहों में आग लगने से ग्रामीण परेशान हैं। जिपं सदस्य सागर पांडे ने बताया कि ग्रामीण आग बुझाने के लिए रातभर जंगलों में डटे हुए हैं।
विज्ञापन

जंगल में आग लगने पर घटनास्थल पर पहुंचे डीएफओ
कालाढूंगी। कालाढूंगी रेंज के अंतर्गत नलनी ब्लॉक के जंगल में बीते तीन दिन से आग लगी हुई है। आग से कई हेक्टेयर जंगल राख हो गए हैं। मंगलवार को खुद डीएफओ चंद्रशेखर जोशी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वनाग्नि नियंत्रण में लगे वनकर्मियों का हौसलाअफजाई किया। डीएफओ जोशी ने वन क्षेत्राधिकारी अमित ग्वासाकोटी को निर्देशित किया कि वनाग्नि नियंत्रण में ग्रामीणों का सहयोग भी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed