{"_id":"5dc3259a8ebc3e5b49278431","slug":"bumped-by-bjp-win-congress-targeted-haldwani-news-hld3630408104","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जीत से गदगद, कांग्रेस पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जीत से गदगद, कांग्रेस पर साधा निशाना
विज्ञापन
हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा की रूपा देवी की जीत के बाद उन्हें बुके भेंट करती जिला पंचायत अ?
हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनाव के परिणामों से गदगद है। पंचायत चुनाव में कांग्रेस का बोलबाला रहता था, लेकिन इस बार कांग्रेस एक भी ब्लाक प्रमुख पद पर जीत दर्ज नहीं कर सकी है। भाजपा ने भीमताल, रामनगर ब्लाक प्रमुख पद की सीट पर पहली बार कब्जा किया है। सभी की निगाह हल्द्वानी ब्लाक प्रमुख पद की सीट पर भी लगी हुई थी, यहां पर भाजपा बड़े अंतर(32-7) से जीती है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।
पिछले पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने छह ब्लाक प्रमुख पद सीट पर जीत दर्ज की थी, जबकि रामगढ़ और कोटाबाग सीट पर ही भाजपा जीत दर्ज कर सकी थी। जिला पंचायत अध्यक्ष सीट भी कांग्रेस का कब्जा रहा था। बाद में उप चुनावों में हल्द्वानी ब्लाक प्रमुख पद की सीट पर भाजपा जीत सकी।
इस बार भाजपा ने भीमताल, रामनगर, धारी और हल्द्वानी ब्लाक प्रमुख पद की सीट पर कब्जा किया। ओखलकांडा(इस सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारा था) की सीट पर भी पार्टी के करीबी रहे विधायक राम सिंह कैड़ा की पत्नी कमलेश कैड़ा ने जीत दर्ज की है। कमलेश कैड़ा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में थी। बेतालघाट, रामगढ़, कोटाबाग में भी निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। कांग्रेस एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सकी।
विज्ञापन
मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट कहते हैं कि नैनीताल जिला नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश का गृह जनपद है, यहां पर कांग्रेस एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सकी है। उसे प्रत्याशी तक नहीं मिला है। हल्द्वानी ब्लाक की सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी भारी अंतर से चुनाव हारी है। कांग्रेस पूरी तरह साफ हो गई है। जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के अनुसार हल्द्वानी ब्लाक प्रमुख की सीट पर कांग्रेस की तरफ से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मैदान में थी, उन्हें करारी शिकस्त मिली है। पूरा प्रयास किया गया था कांग्रेस को दहाई अंक में भी वोट न मिले, वह कोशिश सफल रही है। पिछले पंचायत चुनाव की तुलना में पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा है।
स्वागत के साथ मिष्ठान वितरण किया, खूब हुई आतिशबाजी
हल्द्वानी। भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में शाम को स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हल्द्वानी ब्लाक प्रमुख पद, ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख पद पर जीते क्रमश: रूपा देवी, अमित नेगी, श्रीकांत के अलावा भीमताल ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्ट, रामनगर ब्लाक प्रमुख रेखा रावत, धारी ब्लाक प्रमुख आशा रानी का जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री चंदन बिष्ट, विधायक नवीन दुम्का, राजेंद्र सिंह बिष्ट, लाखन निगल्टिया, दिनेश खुल्बे, पान सिंह मेवाड़ी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान मिष्ठान वितरण भी किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी की।
भाजपा: नई सीटें जीती, पुरानी गंवाई
हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनाव में नई सीटों को पहली बार जीत कर ताकत दिखाई है, वहीं कुछ पुरानी सीट गंवाई भी है। साथ ही बागियों ने भी पार्टी को झटका दिया है।
भाजपा को जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कब्जा होने के बाद ब्लाक प्रमुख की सीटों पर भी बड़ी जीत की उम्मीद थी। पार्टी अंदरखाने छह सीटों पर जीत होने का अनुमान लगा रही थी। लेकिन, पार्टी भीमताल, हल्द्वानी, रामनगर और धारी सीट पर जीत दर्ज कर सकी है। पार्टी के लिए खुशी की बात है कि उसने भीमताल और रामनगर ब्लाक प्रमुख पद सीटों पर पहली बार कब्जा किया है। जबकि करीब एक साल पहले हुए निकाय चुनावों में भीमताल नगर पंचायत और रामनगर नगर पालिका सीट पर भाजपा हार गई थी। पर एक साल में स्थिति बदल गई। पर भाजपा को रामगढ़ और कोटाबाग ब्लाक प्रमुख पद की सीट पर झटका लगा है। यह दोनों सीट भाजपा हार गई है, जबकि पिछले पंचायत चुनाव में यह दोनों सीटें भाजपा ने ही जीती थी।