फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bullets fired at Kalawati crossroads

कलावती चौराहे पर चली सरेशाम गोलियां तड़तड़ाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Bullets fired at Kalawati crossroads
कलावती कॉलोनी चौराहे पर हुई फायरिंग में घायल गौरव से घटना की जानकारी लेती पुलिस। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। नवाबी रोड कलावती चौराहे के पास शुक्रवार शाम करीब सात बजे कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी, जिससे वहां हड़कंप मच गया। फायरिंग में एक युवक घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, एसपी सिटी सहित कई अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और गौरव से पूछताछ भी की है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम कलावती चौराहे के पास सात-आठ युवक पहुंचे। वहां मौजूद गौरव से उनकी कहासुनी हो गई। इसी दौरान युवकों ने फायरिंग कर दी और एक गोली गौरव के हाथ में लगी, जिसे पुलिस ने बेस अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में डॉक्टरों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

गौरव ने पुलिस को बताया कि सात से आठ लड़के उसे मारने के लिए आए थे। इनमें से दो युवकों ने पिस्टल से पांच राउंड फायरिंग कीं। आरोप लगाया कि इनमें से एक युवक ने उसे बृहस्पतिवार को गोली मारने की धमकी भी दी थी। गौरव के अनुसार ये लोग हल्द्वानी में अपना वर्चस्व बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घटना के बाद एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। साथ ही बेस अस्पताल पहुंचकर घायल गौरव के बयान भी लिए। बताया कि पुलिस की एक टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं फायरिंग के बाद मौके पर जाम लग गया। बता दें कि 15 दिन पूर्व युवती से छेड़खानी के मामले में फायरिंग की घटना हो चुकी है।
मोटर साइकिल से आए थे हमलावर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब सात आठ युवक दो पहिया वाहनों से आए थे। हमला करने से पहले उनकी गौरव से गालीगलौज हुई। गौरव भवन की छत में था। हमलवारों ने गालीगलौज के दौरान ही नीचे से गोलियां चलाईं।
गौरव पर दर्ज हैं कई मुकदमे
भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज पीएस नगरकोटी ने बताया कि गौरव आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। उस पर लूट, चोरी, मारपीट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। 2017 में उसने स्कूटी चुराकर किसी और को बेच दी थी। कोतवाली में तैनात एसएसआई मंगल सिंह ने बताया कि 20 दिन पूर्व गौरव ने मल्लागोरखपुर में एक दुकानदार को पीट दिया था। इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
परिवार से दूर किराए के कमरे में रहता है गौरव
एसपी सिटी ने बताया कि गौरव नवाबी रोड पर किराए का कमरा लेकर रहता था, जबकि उसका घर हल्द्वानी में ही है। आपराधिक प्रवृत्ति के कारण उसके घर वाले उसे घर नहीं आने देते थे। बताया कि एमबीपीजी कॉलेज में सात साल पहले छात्र संघ के चुनाव में गौरव ने कोषाध्यक्ष पद के लिए दावेदार की थी, लेकिन वह हार गया था।
वर्चस्व बनाने को लेकर हुई फायरिंग
सूत्रों के अनुसार हल्द्वानी में अपना वर्चस्व बनाने को लेकर गौरव और दूसरे गुट की लड़ाई हुई। फायरिंग में काठगोदाम के जिस व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है। उस पर भी गुंडा एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है और नशे के धंधे से जुड़ा है।

सीसीटीवी में फायरिंग करते दिख रहा है एक व्यक्ति
हल्द्वानी। पुलिस ने देर रात जब सीसीटीवी खंगालें तो एक व्यक्ति फायरिंग करते हुए दिख रहा है। एसएसआई मंगल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि घटनास्थल पर काफी भीड़ है। गौरव दो मंजिलें में अपने कमरे के बाहर है। तभी एक व्यक्ति पांच राउंड फायर करता है। इनमें से एक गोली गौरव को लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed