{"_id":"6005ee518ebc3e319367ee64","slug":"buffalo-meat-no-longer-available-in-ramnagar-food-safety-department-prohibits-slaughter-of-buffalo-of-ramnagar-municipality-in-slotter-house-haldwani-haldwani-news-hld4116710173","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में अब नहीं मिलेगा भैंस का मीट, खाद्य सुरक्षा विभाग ने हल्द्वानी के स्लॉटर हाउस में रामनगर नगर पालिका के भैंसें काटने पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में अब नहीं मिलेगा भैंस का मीट, खाद्य सुरक्षा विभाग ने हल्द्वानी के स्लॉटर हाउस में रामनगर नगर पालिका के भैंसें काटने पर लगाई रोक
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने रामनगर की भैंसें हल्द्वानी के स्लॉटर हाउस में काटने की अनुमति आगे नहीं बढ़ाई है। इस कारण अब रामनगर नगर पालिका क्षेत्र में भैंस का मीट नहीं मिल सकेगा।
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सिर्फ हल्द्वानी नगर निगम के स्लॉटर हाउस को ही लाइसेंस उपलब्ध कराया है। हल्द्वानी के स्लॉटर हाउस के अलावा नैनीताल जिले में कहीं भी भैंसें नहीं कट सकती हैं। लाइसेंस नहीं होने के कारण रामनगर नगर पालिका ने खाद्य सुरक्षा विभाग से भैंसे काटने के लिए हल्द्वानी के स्लॉटर हाउस की परमिशन ली थी।
तब से रामनगर की भैंसें भी हल्द्वानी के स्लॉटर हाउस में कट रही थीं और यहां से मीट रामनगर जाता था। नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग ने रामनगर की अनुमति नहीं बढ़ाई है। अनुमति नहीं होने के कारण स्लॉटर हाउस में रामनगर क्षेत्र की भैंसें काटने पर रोक लगा दी है।