फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BSNL employees staged a protest.

Nainital News: बीएसएनएल कर्मियों ने दिया धरना

Thu, 30 Jul 2026 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 30 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
BSNL employees staged a protest.
हल्द्वानी, बीएसएनएल कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी।           अमर उजाल
हल्द्वानी/नैनीताल। भारत सरकार और बीएसएनएल प्रबंधन के एक नए पायलट प्रोजेक्ट के तहत उत्तराखंड परिमंडल में 98 प्रतिशत अधिकारियों और कर्मचारियों को शहरी क्षेत्रों से हटाकर ब्लॉक और पंचायत स्तर पर तैनात करने की योजना से खलबली मची है।
विज्ञापन


ऑल यूनियंस एंड एसोसिएशंस ऑफ बीएसएनएल ने इस फैसले का विरोध किया है। यूनियन ने इसे बीएसएनएल को पूरी तरह बर्बाद करने की साजिश करार दिया। इसके विरोध में हल्द्वानी बीएसएनएल मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन चल रहा है। धरने पर मनोज सिंह, जनरल सेक्रेट्री और जिला सचिव राजेश रावत, शंकर गुंजियाल, सर्वेश चौहान, अनूप गोस्वामी, धीरेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार आदि रहे। उधर, नैनीताल स्थित कार्यालय में बीएसएनएल के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर धरना दिया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने संगठनात्मक पुनर्गठन योजना वापस लेने, वेतन संशोधन लागू करने और लंबित भत्तों का निस्तारण करने की मांग उठाई। संगठन के अनुसार 30 जुलाई को भी यह विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारियों ने धरना देकर अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि वर्तमान पुनर्गठन नीति से कर्मचारियों के जबरन स्थानांतरण की आशंका है जिससे नेटवर्क संचालन, ग्राहक सेवाओं और व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने बीएसएनएल हित में पुनर्गठन आदेश तत्काल वापस लेने की मांग की। इस दौरान एसडीओ विकास मेहरा, पीसी बिनवाल, भास्कर दास, दीपक भंडारी, पीडी जोशी, रोहन प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed