फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BSc student committed suicide by hanging herself in the staff house area of Nainital

Nainital: कमरे में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव, स्टाफ हाउस क्षेत्र में मचा हडकंप; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 05 May 2026 09:43 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 05 May 2026 09:43 AM IST
सार

नैनीताल के स्टाफ हाउस क्षेत्र में छात्रा ने  फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
BSc student committed suicide by hanging herself in the staff house area of Nainital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल के स्टाफ हाउस क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब बीएससी तृतीय वर्ष की एक छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। छात्रा की पहचान सिमरन आर्या (20) के रूप में हुई है। वह कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर से पढ़ाई कर रही थी। परिजनों ने एक शिक्षक पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। भाइयों का आरोप है कि शिक्षक की ओर से पूरी कक्षा के सामने लगाई डांट के कारण उनकी बहन गहरे तनाव में थी। उनके अनुसार इसी मानसिक प्रताड़ना ने उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा।

विज्ञापन
सिमरन स्टाफ हाउस क्षेत्र में अपनी दादी के साथ रहती थी। सोमवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। मंगलवार सुबह काफी देर तक जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोसियों और परिजनों को संदेह हुआ। किसी तरह दरवाजा खुलने पर सिमरन छत की बल्ली से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई मिली। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल ने कहा कि प्रथमदृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि मौके से कोई पुख्ता सबूत या सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और परिस्थितियों की पुष्टि हो पाएगी। पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

पिता का साया उठा, मां बीमार

जीवन की चुनौतियों से जूझ रही बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा सिमरन आर्या की जीवनलीला का दुखद अंत हुआ। सिमरन का जीवन संघर्षों और पारिवारिक जिम्मेदारियों से भरा था। कुछ वर्ष पूर्व उसके सिर से पिता का साया उठ गया था जिससे परिवार की कमर टूट गई थी। सिमरन की मां मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और घर में दो भाई हैं। वर्तमान में वह अपने परिवार व दादी के साथ रह रही थी। सोमवार रात हमेशा की तरह खाना खाकर वह कमरे में गई लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह आखिरी बार अपनों के साथ बैठी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed