फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Brother-in-law threw acid on sister-in-law for not giving money for daughter's treatment

बेटी के इलाज के लिए पैसे न देने पर देवर ने भाभी पर फेंका तेजाब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law threw acid on sister-in-law for not giving money for daughter's treatment
हल्द्वानी। देवर को उसकी बेटी के इलाज के लिए पैसे न देने पर उसने अपनी भाभी पर तेजाब फेंक दिया। इससे वह 30 प्रतिशत तक झुलस गई है। महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसओ बनभूलपुरा प्रमोद पाठक ने बताया कि ढोलक बस्ती निवासी लज्जावती अपने भांजे चंदा के साथ राजपुरा से अपने घर जा रही थी। उसने चंदा को रेलवे स्टेशन टिकट घर के पास छोड़ दिया। इसके बाद वह अकेले ही रेलवे पटरी से जाने लगी। अचानक वहां उसका देवर भवानी गंज चौराहा रामनगर निवासी फूल चंद्र उर्फ फुलवा आ गया। आरोप है कि उसने लज्जावती से अपनी बच्ची के इलाज के लिए पैसे मांगे। मना करने पर उसने लज्जावती की आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में तेजाब फें क दिया। पुलिस ने लज्जावती के बेटे लोकित कुमार की तहरीर पर फूल चंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed