{"_id":"5704215c4f1c1b8838c8127e","slug":"brother-continued-mistreatment-pretext-of-marriage-relationship","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर दुराचार करता रहा रिश्ते का जीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर दुराचार करता रहा रिश्ते का जीजा
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
Updated Wed, 06 Apr 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारी तहसील क्षेत्र की एक युवती ने पट्टी पटवारी को तहरीर देकर रामगढ़ ब्लाक के गहना ग्रामसभा के तोक सोनेड़ा निवासी 12वीं कक्षा के छात्र और रिश्ते में दूर के जीजा पर शादी का झांसा देकर एक साल से दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को राजस्व पुलिस ने बीडी पांडे अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के बाद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पीड़िता की ओर से राजस्व पुलिस को दी तहरीर में कहा कि गांव में डंगरिये का काम करने वाले उसके दूर के रिश्ते का जीजा पिछले एक साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार करता रहा।
दो दिन पहले भी आरोपी कार में पीड़िता को उसके घर से यह कहकर ले गया कि वह उसके साथ शादी करेगा और उसने रात भर एक खंडहर में उसके साथ दुराचार किया। सुबह होने पर पीड़िता ने शादी करने की बात की तो आरोपी कपड़े बदलकर आने की बात कहकर खंडहर से फरार हो गया। घर पहुंचने पर पीड़िता ने परिजनों को घटना बताई। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के परिजनों से दोनों की शादी करने की बात की, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। चार अप्रैल को पीड़िता परिजनों को लेकर मुक्तेश्वर थाने पहुंची, लेकिन मामला राजस्व क्षेत्र का होने के कारण पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
बाद में गहना स्थित पटवारी चौकी में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पट्टी पटवारी ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया। नायब तहसीलदार प्रियंका रानी ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। पटवारी गणेश आजाद और जगदीश चंद्र ने बताया कि आरोपी फरार है।