फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Brother attacked sister's mother-in-law with a knife in haldwani

Haldwani Crime: भाई ने बहन की सास पर चाकू से किया हमला, इस बात से गुस्सा होकर किया हमला, आरोपी फरार

Sun, 04 Aug 2024 06:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sun, 04 Aug 2024 06:16 PM IST
सार

हल्द्वानी में पारिवारिक कलह के चलते भाई ने बहन की सास पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में लहुलूहान महिला सड़क पर गिर गईं। पुलिस ने घायल महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Brother attacked sister's mother-in-law with a knife in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में पारिवारिक कलह के चलते भाई ने बहन की सास पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में लहुलूहान महिला सड़क पर गिर गईं। पुलिस ने घायल महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन

टीपी नगर चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट ने बताया कि जीतपुर नेगी निवासी गंगा देवी (55) पत्नी श्याम सिंह यहां अपने पति, बेटे और बहू के साथ रहती हैं। सभी मजदूरी करते हैं। इनके घर के पास में शीशगढ़ निवासी अर्जुन भी किराये पर अपनी पत्नी के साथ रहता है।

विज्ञापन

अर्जुन गंगा देवी की बहू शीला का भाई है। अर्जुन का उसकी पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा है। उधर गंगा देवी बार-बार अर्जुन को अपनी पत्नी को तलाक देने का दबाव बना रही थी। गंगा देवी अर्जुन की शादी दूसरी जगह कराना चाहती थी। इसी कारण आपस में रोज विवाद होता था। उधर अर्जुन पत्नी को तलाक नहीं देना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- CM DHAMI: न्याय के देवता गोल्ज्यू महाराज के मंदिर पहुंचे सीएम धामी, पूजा-अर्चना कर आर्शीवाद लिया

रविवार को अर्जुन चाकू लेकर गंगा देवी के घर पहुंचा। उस समय अर्जुन की बहन शीला घर पर थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अर्जुन और गंगा देवी में कुछ बहस हो गई। अर्जुन ने चाकू से गंगा देवी पर दो वार कर दिए। इससे गंगा देवी दौड़ती हुई सड़क पर गिर गई। उधर लोगों के शोर करने पर अर्जुन भाग गया। पुलिस ने गंगा देवी को अस्पताल में भर्ती कराया। टीपीनगर चौकी इंचार्ज ने बताया कि गंगा की हालत खराब है। घर में शीला के अलावा कोई नहीं है। आरोपी फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। मामले की तहरीर नहीं मिली है।

महिला बचने के लिए 100 मीटर भागी
टीपीनगर चौकी इंचार्ज ने बताया कि लोगों के अनुसार गंगा देवी आरोपी से बचने के लिए 100 मीटर भागी। पीछे दौड़े युवक ने महिला के कंधे और हाथ पर चाकू से वार कर दिया। कहा कि युवक ने पहले से ही मारने की योजना बनाई थी। वह लोहार से पहले ही चाकू खरीदकर साथ लाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed