{"_id":"581f63b74f1c1bf57eb374e7","slug":"broken-road-is-an-accident-waiting","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी सड़क को है हादसे का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी सड़क को है हादसे का इंतजार
कालाढूंगी(नैनीताल)।
Updated Sun, 06 Nov 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
रोड
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कालाढूंगी(नैनीताल)। पिछले दो माह पूर्व से टूटी हुई कालाढूंगी-नैनीताल मोटर मार्ग को लोनिवि अब तक ठीक नहीं कर पाया है। इस सड़क पर आए दिन घटनाएं हो रही हैं। तीन माह पूर्व क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से कालाढूंगी से सात किमी ऊपर घटगढ़ के पास सड़क टूटकर नाले में समा गई। विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत यातायात तो शुरू कर दिया लेकिन यह सड़क इतनी खतरनाक बनी है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जल्द सड़क ठीक नहीं की गई तो पर्यटकों के साथ ही आम लोगों को दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन