फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bridge worth Rs 1.5 crore broken before construction work was completed

Nainital News: निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही टूट गया डेढ़ करोड़ का पुल

Tue, 23 Apr 2024 06:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 23 Apr 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Bridge worth Rs 1.5 crore broken before construction work was completed
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के स्याली, रिखाकोट, टांडा, घिगरानी और सुई गांवों को जोड़ने के लिए 1.55 करोड़ की लागत से बन रहा स्टील गार्डर पुल निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही घटिया निर्माण सामग्री के चलते टूट गया। पुल का निर्माण स्याली गांव में बन रहा था। इसके बनने से 8 से 10 गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलता।
विज्ञापन

करीब एक साल पहले 1.55 करोड़ की लागत से ओखलकांडा ब्लॉक के स्याली में स्टील गार्डर पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इसके बनने से 8 से 10 गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलता। सोमवार को निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही पुल टूट गया। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों के साथ ही विधायक राम सिंह कैड़ा को मिली तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इसके लिए विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही डीएम को मामले से अवगत करवाते हुए निर्माण कार्य की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

नदी के ऊपर 45 मीटर पुल का निर्माण किया जा रहा है। ठेकेदार की ओर से बताया गया है कि कुछ लोगों की ओर से पुल के बोल्ड खोले गए हैं। इससे पुल टेढ़ा हो गया है। ठेकेदार को तीन दिन के अंदर पुल को सही करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विभाग की ओर से जांच भी की जाएगी। -मोहन तिवारी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed