{"_id":"5f90a36e8ebc3e9b7c13ba18","slug":"brass-statues-stolen-from-shop-in-broad-daylight-haldwani-news-hld401425363","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से दिनदहाड़े पीतल की मूर्तियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से दिनदहाड़े पीतल की मूर्तियां चोरी
विज्ञापन
हल्द्वानी। बर्तन बाजार स्थित दुकान से बुधवार की सुबह चोरों ने बोरे में रखीं पीतल की मूर्तियां चुरा लीं। सीसीटीवी कैमरे में उनकी करतूत कैद हो गई। दुकानदार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी है।
व्यवसायी राजीव अग्रवाल ने बताया कि उनकी दुकान से पीतल की मूर्तियां चोरी की गईं हैं। सीसीटीवी कैमरे में चोर दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि सूचना देने के काफी देर बाद तक पुलिस ने मौके का मुआयना नहीं किया। इस मामले में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फर्सवाण और प्रदेश कोषाध्यक्ष पूरन लाल शाह ने पुलिस पर चोरी की घटना को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि आठ घंटे बाद तक पुलिस नहीं आई। महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि घटना से एसपी सिटी को अवगत कराया गया है। व्यापारियों ने चेताया कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापार मंडल आंदोलन करेगा। उधर, कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। सीसीटीवी फुटेज देखी है। चोरों की तलाश की जा रही है।