फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Brainstorming on better roads and outer ring road

Nainital News: बेहतर सड़क और आउटर रिंग रोड पर मंथन

Sat, 25 May 2024 06:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 25 May 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming on better roads and outer ring road
नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को नैनीताल-हल्द्वानी महायोजना-2041(प्रारूप) के संबंध में बैठक हुई। नैनीताल विकास प्राधिकरण कार्यालय सभागार में आयुक्त ने हल्द्वानी तहसील के सभी गांवों का सर्वे कर जमीन का प्रयोग, परिवार सर्वेक्षक, पार्किंग सर्वे, ड्रेनेज, मंडी, ट्रांसपोर्ट, बेहतर सड़कों के निर्माण, आउटर रिंग रोड आदि महायोजना पर चर्चा की। वहीं हल्द्वानी कंपनी प्रोजेक्ट के अधिकारियों की कार्य प्रणाली में लापरवाही मिलने पर उन्होंने रोस्टर बनाकर कार्य करने और जल्द ही रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आयुक्त ने हल्द्वानी के अर्बन प्लानर आरईपीएल और नैनीताल क्रिएटिव सर्कल के कंपनी योजनाकर्ता अधिकारियों को वर्तमान स्थिति का आंकलन कर रणनीति और योजना के तहत कार्य करने के निर्देश दिए। नैनीताल क्रिएटिव सर्कल के कंपनी प्रोजेक्ट के प्लानर ने बताया कि नैनीताल को दो भागों में रखा गया है। पहले भाग में नैनीताल-खुर्पाताल जबकि जबकि दूसरे भाग में भीमताल, मुक्तेश्वर, भवाली हैं। आयुक्त ने कहा कि सैलानियों की संख्या के अनुरूप खुर्पाताल के कुछ इलाकों में छोटी-छोटी पार्किंग, टूरिज्म, टाउन शिप का चयन किया सकता है। कैंचीधाम को जोड़ने के लिए मास्टर प्लान बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम वंदना सिंह, सचिव डीडीए विजय नाथ शुक्ल, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट एसएम श्रीवास्तव, जेई आरएल भारती, डीडीए हल्द्वानी अंकित सिंह बोरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed