फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Boxer of Pithauragarh

भारतीय महिला टीम ने जीते तीन पदक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Boxer of Pithauragarh
पिथौरागढ़ निवासी भारतीय महिला टीम के कोच भाष्कर पदक विजेता महिला मुक्केबाजों के साथ। संवाद न्यू - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम ने बुलगेरिया के सोफिया में आयोजित 73वीं इस्ट्रेंजा अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता है। टीम के मुख्य प्रशिक्षक पिथौरागढ़ निवासी भाष्कर चंद्र भट्ट थे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 28 फरवरी तक किया गया। इसमें भारत की 13 सदस्यीय महिला टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। नीतू ने 48 किलो भार वर्ग और निकहत जरीन ने 52 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। 81 किलो भार वर्ग में नंदिनी ने कांस्य जीतकर देश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

निकिता और निवेदिता जार्डन में दिखाएंगी मुक्कों का दम
पिथौरागढ़। जार्डन में शुरू हुई एएसबीसी एशियन यूथ और जूनियर चैंपियनशिप में बड़ालू निवासी निकिता चंद और कनालीछीना निवासी निवेदिता कार्की भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। निकिता मल्ल बॉक्सिंग एकेडमी पिथौरागढ़ में बॉक्सिंग प्रशिक्षक बिजेंद्र मल्ल से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। निवेदिता खेलो इंडिया नेशनल एकेडमी रोहतक में प्रशिक्षक भाष्कर चंद्र भट्ट के सानिध्य में बॉक्सिंग के गुर सीख रही हैं। इससे पहले दोनों मुक्केबाज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कई पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed