फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Books are not available in degree college and UOU

Nainital News: डिग्री कॉलेज और यूओयू में नहीं मिल रहीं किताबें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Books are not available in degree college and UOU
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विवि, एमबीपीजी कॉलेज और महिला डिग्री कॉलेज में किताबें नहीं मिलने से विद्यार्थी परेशान हैं। यूओयू से दूरस्थ शिक्षा का लाभ ले रहे विद्यार्थी इससे खासे परेशान हैं। किताबों की फीस देकर भी वह खाली हाथ हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड मुक्त विवि से 90 हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। किताबों को लेकर इनकी लंबे समय से शिकायत है। यूओयू में साल में दो बार प्रवेश होते हैं। जनवरी फरवरी के बाद जून-जुलाई में प्रवेश सत्र शुरू होते हैं। विवि के मिली जानकारी के अनुसार जनवरी में शुरू हुए सत्र की किताबें अप्रैल तक भी नहीं आ पाई हैं। अब तक किताबों के ऑर्डर की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई है। विवि के विभिन्न अध्ययन केंद्रों से शिक्षा ले रहे छात्र-छात्राएं इससे परेशान हैं। हालांकि विवि ने ऑनलाइन सिलेबस की पढ़ाई का विकल्प भी दिया है, लेकिन हर कोई इसका लाभ नहीं लेता है। यूओयू से पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने जनवरी में प्रवेश लिया था। अब तक उन्हें विवि और अध्ययन केंद्रों से किताबें नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन


इधर एमबीपीजी कॉलेज और महिला डिग्री कॉलेज में भी किताबों की कमी चल रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के बाद पुस्तकों की कमी और बढ़ गई है। छात्र-छात्राओं ने बताया कि उन्हें एनईपी की कई किताबें कॉलेज की लाइब्रेरी से उपलब्ध नहीं हो रही हैं। एमबीपीजी के प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी और महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने बताया कि किताबें उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही विद्यार्थियों को उनके सिलेबस से संबंधित किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed