फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bollywood stars Arjun and Bhumi reached Nainital late in the evening for shooting

नैनीताल देर शाम को शूटिंग के लिए पहुंचे बॉलीवुड स्टार अर्जुन व भूमि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Bollywood stars Arjun and Bhumi reached Nainital late in the evening for shooting
नैनीताल पहुंचे बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर व भूमि पैडनेकर। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। द लेडी किलर फिल्म की शूटिंग के लिए बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर और भूमि पैडनेकर सोमवार शाम होटल मनु महारानी पहुंच गए हैं। होटल पहुंचने पर महाप्रबंधक नरेश गुप्ता और अन्य कर्मचारियों ने अभिनेता व अभिनेत्री का स्वागत किया। बुधवार से उनकी फिल्म की शूटिंग शुरू होगी जो चालीस दिन तक चलेगी।
विज्ञापन

सोमवार को बरेली से ढाई बजे चलकर शाम करीब सात बजे अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री भूमि पैडनेकर गाड़ी से नैनीताल पहुंचे। बता दें कि निर्देशक अजय बहल की फिल्म द लेडी किलर की शूटिंग नैनीताल के विभिन्न स्थानों पर होगी। इससे पहले मनाली में इस फिल्म के कई दृश्य फिल्माए जा चुके हैं। नैनीताल के जूम लैंड में एक पुरानी दुकान को मेडिकल शॉप के रूप में तैयार किया जा चुका है। इस मेडिकल शॉप के स्वामी भी अर्जुन कपूर होंगे। फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर द इंप्रेशन ग्रुप के मंयक तिवारी हैं जो नैनीताल से रिश्ता रखते हैं। असिस्टेंट लाइन प्रोड्यूसर पुलकित ग्रोवर हैं।
विज्ञापन

होटल के महाप्रबंधक नरेश गुप्ता ने बताया कि डिमांड पर अर्जुन और भूमि के लिए अलग से होटल में एक कमरा खाली कर जिम बनाया जा रहा है जहां वे दोनों अलग से वर्कआउट कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed