{"_id":"64ed06659c27a8b6870c2328","slug":"bolero-fell-in-surya-nala-eight-passengers-saved-haldwani-news-c-305-1-cga1001-92-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital Rainfall: बारिश से उफान पर आया सूर्या नाला, तेज बहाव में बही आठ यात्रियों से भरी बोलेरो, ऐसे बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital Rainfall: बारिश से उफान पर आया सूर्या नाला, तेज बहाव में बही आठ यात्रियों से भरी बोलेरो, ऐसे बची जान
Tue, 29 Aug 2023 10:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चोरगलियां (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, चोरगलियां (नैनीताल)
Updated Tue, 29 Aug 2023 10:38 AM IST
सार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को पानी कम होने तक नाला पार नहीं करने को कहा। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
सूर्या नाले में बही बुलेरो में से यात्रियों को निकालते चोरगलिया पुलिस और लोग। संवाद
विस्तार
पर्वतीय क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश से चोरगलिया मुख्य राज्य मार्ग में स्थित सूर्या नाला भी उफान पर आ गया। इसी दौरान नाला पार करते समय सवारियों से भरी बोलेरो पानी में बह गई। मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष समेत अन्य लोगों ने बोलेरो के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। यात्रियों में महिला और उसका आठ साल का बच्चा भी था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, शाम करीब छह बजे शेर नाला ऊफान पर आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को पानी कम होने तक नाला पार नहीं करने को कहा। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। करीब दो घंटे बाद पानी कम होने पर एक बोलेरो टैक्सी को चालक ने आगे बढ़ाया लेकिन अचानक गड्ढे में टैक्सी गिर गई। टैक्सी में चालक समेत आठ यात्री सवार थे।
विज्ञापन
Uttarakhand: महालक्ष्मी मंदिर का अधिकार डिमरी पंचायत को किराए पर देने के मामले में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
विज्ञापन
मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने पानी में जाकर गाड़ी के शीशे तोड़े और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया कि यात्रियों में महिला और उसका आठ साल का बच्चा भी था।
गाड़ी को राजेंद्र सिंह पुत्र भवान सिंह निवासी ग्राम नाली गंगोलीहाट पिथौरागढ़ चला रहा था। बताया कि प्रमोद सिंह पुत्र गंगा सिंह ग्राम नाली गंगोलीहाट और नेपाली मूल के पदम रावल, बड़ी रावल के अलावा अन्य यात्री थे। बाद में सभी अन्य वाहनों से गंतव्य को चले गए।