फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Board of Directors members elected unopposed on all nine seats of Nainital Milk Union

Nainital News: नैनीताल दुग्ध संघ की सभी नौ सीटों पर संचालक मंडल के सदस्य हुए निर्विरोध

Fri, 16 Feb 2024 03:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 16 Feb 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Board of Directors members elected unopposed on all nine seats of Nainital Milk Union
लालकुआं (नैनीताल)। नैनीताल दुग्ध संघ प्रबंध कमेटी के चुनाव के लिए कालाढूंगी महिला सीट से दावेदार की ओर से नाम वापस लेने के बाद जनपद के सभी नौ निर्वाचन क्षेत्रों के संचालकों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। इधर चुनाव अधिकारी ने नोटिस बोर्ड पर सूची चस्पा कर दी है। बस अब विधिवत घोषणा होनी है।
विज्ञापन

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ प्रबंध कमेटी के सदस्यों के 21 फरवरी को होने वाले चुनाव में जिले की कुल नौ सीटों के लिए 22 दावेदारों ने नामांकन किया था जिसमें निवर्तमान दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा भी शामिल है।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी धीरेश जोशी, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगतवीर आर्य और दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को संचालक मंडल के सभी निर्विरोध नाै सदस्यों की सूची सूचना बोर्ड पर चस्पा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी ने बताया कि इसमें ओखलकांडा महिला सीट से पुष्पा देवी, कोटाबाग की अनुसूचित जाति जनजाति सीट से खष्टी देवी, धारी सीट से निवर्तमान दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, भीमताल सीट से हेमा देवी, रामगढ़ सीट से किशन सिंह, रामनगर सीट से कृष्ण कुमार, लालकुआं सीट से गोविंद सिंह मेहता, हल्द्वानी सीट से दीपा देवी निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। इसके बाद बृहस्पतिवार को कालाढूंगी सीट पर संचालक मंडल सदस्य के लिए चुनाव लड़ रही किरन कुमटिया ने अपना नाम वापस ले लिया जिस पर दूसरी प्रत्याशी दीपा देवी भी निर्विरोध निर्वाचित हो गई।

इसके चलते दुग्ध संघ के इतिहास में पहली बार सभी नौ सीट पर निर्विरोध संचालक मंडल के सदस्य निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। हालांकि इसकी विधिवत घोषणा होनी अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed