फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Board exams back on track, hopes of passing with good marks

Nainital News: पटरी पर लौटीं बोर्ड परीक्षाएं, अच्छे नंबर से पास होने की बंधीं आशाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Board exams back on track, hopes of passing with good marks
हल्द्वानी। लंबे समय बाद परीक्षाएं पटरी पर लौट आई हैं। सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड ने परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। पहली बार सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में होने जा रही हैं। 15 फरवरी से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं हैं। बोर्ड ने परीक्षाओं के लिए 51 दिन का समय निर्धारित किया है। वहीं 16 मार्च से उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू होंगी। सोमवार को स्कूल खुलते ही प्रयोगात्मक कार्य शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

कोविड के कारण अव्यवस्थित हुईं बोर्ड परीक्षाएं इस बार पुराने समय पर लौटेंगी। पिछले साल सीबीएसई की परीक्षाएं दो टर्म में हुईं। पहले टर्म की परीक्षा 16 नवंबर से और दूसरे टर्म की परीक्षा 26 अप्रैल से हुई थी। दो टर्म में परीक्षाएं होने के कारण यह परीक्षार्थियों के लिए काफी उलझन भरा रहा। इस बार एक ही टर्म में परीक्षाएं होनी हैं।
विज्ञापन

अन्य वर्षों के मुकाबले सीबीएसई की परीक्षाएं सत्र 2022-23 में करीब 20 दिन पहले शुरू हो रही हैं और बीस दिन पहले ही समाप्त हो जाएंगी। पांच अप्रैल को 12वीं की अंतिम परीक्षा है। परीक्षाओं को लेकर स्कूलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। छूटा सिलेबस भी तेजी से पूरा कराया जा रहा है। सीबीएसई के देहरादून रीजनल ऑफिसर रणवीर सिंह ने बताया कि परीक्षाओं की तैयारियां की जा रही हैं। बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या का ब्योरा जुटाया जा रहा है और केंद्र निर्धारित किए जा रहे हैं। सीबीएसई समन्वयक मंजू जोशी ने बताया कि इन दिनों बोर्ड परीक्षार्थियों के प्रयोगात्मक कार्य संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के बच्चे भी देंगे सीबीएसई की परीक्षा
जिले में सीबीएसई से संबद्ध हुए उत्तरखंड बोर्ड के 16 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के विद्यार्थी पहली बार सीबीएसई की परीक्षा में शामिल होंगे। ऐसे में इस बार सीबीएसई के परीक्षा केंद्रों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

जिले में 21 हजार विद्यार्थी देेंगे परीक्षा
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होने जा रही हैं। इस बार करीब 21 हजार विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। सीईओ केएस रावत ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए 109 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 11 अतिसंवेदनशील केंद्र और 31 संवेदनशील केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed