फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Blood Bank in Ramnagar

बिना लाईसेंस चल रहा ब्लड बैंक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Blood Bank in Ramnagar
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के सरकारी अस्पताल में संचालित हो रहा ब्लड बैंक बिना लाइसेंस के चल रहा है। नवंबर महीने से ब्लड बैंक में कोई मेडिकल ऑफिसर नहीं है और बिना मेडिकल ऑफिसर के साइन ब्लड लिया और दिया जा रहा है। इसका पता तब चला जब देहरादून से ब्लड बैंक का निरीक्षण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम रामनगर पहुंची।
विज्ञापन

ब्लड ट्रांसफिजन सर्विस उत्तराखंड के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. प्रदीप हटवाल अपनी टीम के साथ शनिवार को रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचे। टीम ने ब्लड बैंक के दस्तावेज खंगाले, जिसमें पता चला कि ब्लड बैंक बिना लाइसेंस से चल रहा है और नवंबर से ब्लड बैंक में कोई भी मेडिकल ऑफिसर तैनात नहीं है। बिना मेडिकल ऑफिसर के साइन से ही ब्लड लिया और दिया जा रहा है, जो पूरी तरह से गैरकानूनी है। डॉ. प्रदीप हटवाल ने बताया कि रामनगर के सरकारी अस्पताल को ब्लड बैंक का लाइसेंस दो साल पहले मिल गया था लेकिन तब अस्पताल पीपीपी मोड पर नहीं था। अब अस्पताल को पीपीपी मोड के तहत मैसर्स शुभम सर्वम मेडिकल प्रोजेक्ट संचालित कर रही है। नियम के तहत सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक के लाइसेंस को पहले सरेंडर करना था और बाद में मैसर्स शुभम सर्वम मेडिकल प्रोजेक्ट को दोबारा लाइसेंस के लिए आवेदन करना था। पता चला कि आवेदन तो किया गया लेकिन अब तक लाइसेंस नहीं लिया गया। अस्पताल के सीएमएस डॉ. चंद्रा पंत ने बताया कि इस मामले की जानकारी पीपीपी मोड के संचालक से ली जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed