फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP's clan strong, Congress's disintegration

Nainital News: भाजपा का कुनबा बढ़ा, कांग्रेस का बिखर रहा

Mon, 01 Apr 2024 08:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 01 Apr 2024 08:01 AM IST
विज्ञापन
BJP's clan strong, Congress's disintegration
हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है और कांग्रेस लगातार टूट रही है। एक महीने के भीतर कांग्रेस छोड़कर कई नेता भाजपा का दामन थाम चुके हैं। अब कांग्रेस के सामने बिखर रहे कुनबे को बचाए रखने की चुनौती है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच भाजपा में कई कार्यकर्ताओं की घर वापसी हुई है वहीं, कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है। एक महीने के अंदर कोटाबाग के ब्लॉक अध्यक्ष रवि कन्याल, भीमताल के पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी भाजपा में शामिल हुए हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया भी हाल में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। अब कालाढूंगी विधानसभा में अच्छी पकड़ रखने वाले कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा पार्टी छोड़कर भाजपा में चले गए हैं। चुनाव से ठीक पहले यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। महेश शर्मा 80 के दशक से कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। हालांकि वे बीच में पार्टी से आठ साल के लिए बाहर रहे थे लेकिन तब उन्होंने अन्य किसी दल की सदस्यता नहीं ली थी। महेश शर्मा की भाजपा में इंट्री के पीछे भी शहर के महेंद्र अधिकारी की भूमिका अहम मानी जा रही है। ऐसे में कांग्रेस के सामने चुनावी समर के बीच अपनों को पार्टी में जोड़े रखने की चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed