फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP's electoral 'monitoring'

भाजपा के चुनावी दंगल की ‘निगरानी’

Sun, 29 Jan 2017 01:45 AM IST
निशांत खनी
निशांत खनी Updated Sun, 29 Jan 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
BJP's electoral 'monitoring'
bjp logo

भाजपा के चुनावी मैदान में संघ की सक्रियता बढ़ गई है। हर विधानसभा में संघ के वरिष्ठ नेता प्रत्याशियों, पार्टी नेताओं की गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं। हल्द्वानी में हरियाणा के भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रमन मलिक स्थानीय स्तर पर चल रही उथलपुथल और पार्टी पदाधिकारियों की चुनावी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन


भाजपा में प्रत्याशी चयन के बाद कई सीटों पर खुलकर विरोध सामने आया है। नैनीताल में हेम आर्या और कालाढूंगी में हरेंद्र दरमवाल ने निर्दलीय ताल ठोकी है। दूसरी कई सीटों पर भी भितरघात की आशंका है। ऐसे में पार्टी को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा हाईकमान ने सभी सीटों की रिपोर्टिंग के लिए बाहरी प्रदेशों से संगठन में दायित्व संभाल रहे नेताओं को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी में रमन मलिक पहुंचे हैं। मलिक हरियाणा में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हैं। अधिकतर स्थानीय नेताओं को हल्द्वानी में उनकी मौजूदगी का पता नहीं है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मलिक विधानसभा के चुनावी माहौल पर नजर रखे हैं और गतिविधियों की रिपोर्ट कर रहे हैं।

हालांकि, भाजपा का स्थानीय मीडिया प्रबंधन संभाल रहे नेताओं को मलिक के हल्द्वानी में होने की जानकारी है। स्थानीय नेताओं का कहना है कि मलिक उनके मार्गदर्शन के लिए हल्द्वानी पहुंचे हैं।

संघ ने भी चुनाव में सक्रियता बढ़ा ली है। हर विधानसभा में संघ के वरिष्ठ नेता आम जनता का रुझान, भितरघात और विरोध को भांपकर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं, ताकि समय रहते चुनाव को संभाला जा सके।

संघ और बाहरी प्रदेशों से पहुंचे नेता रोजाना की पार्टी प्रत्याशियों और स्थानीय नेताओं की गतिविधियों की रिपोर्ट हाईकमान के पास भेज रहे हैं। इसके बाद ही हाईकमान स्टार प्रचारकों को लेकर अपनी स्थिति साफ कर सकेगा।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई स्टार प्रचारकों को कुमाऊं में आना है। प्रधानमंत्री हर लोकसभा में चुनावी सभा करेंगे। छह फरवरी से स्टार प्रचारकों का कुमाऊं का दौरा शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed