फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP rebel Gajraj minister roared on Bhagat

भाजपा के बागी गजराज मंत्री भगत पर गरजे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
BJP rebel Gajraj minister roared on Bhagat
हल्द्वानी। भाजपा जहां बागियों को मनाने में जुटी है। वहीं कालाढूंगी सीट से मंत्री बंशीधर भगत के खिलाफ नामांकन करने वाले पूर्व प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट ने हर हाल में निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है।
विज्ञापन

शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बंशीधर भगत पर निशाना साधने के साथ ही पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिनके पास गॉडफादर नहीं है या जिनकी दिल्ली में पकड़ नहीं है, क्या वह राजनीति न करें। वह 34 साल से कार्य कर रहा हूं। वर्ष-2007 से टिकट मांग मांग रहे हैं। पहली लिस्ट घोषित होने के बाद कहा गया कि हल्द्वानी में टिकट दे सकते हैं। छह दिन के इंतजार के बाद दूसरी लिस्ट जारी हुई, उसमें टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने तय किया था कि किसी मेयर को विधायक का टिकट नहीं दिया लेकिन यहां दिया गया।
विज्ञापन

गजराज ने कहा कि बंशीधर भगत का कोई बड़ा काम बताओ। जो विकास कार्य रुके हुए हैं, वो क्यों रुके हैं। इस पर कोई बात करने वाला नहीं है। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के उनको मनाने के लिए आने की बात पर गजराज ने कहा कि वह भगत, जोगेंद्र रौतेला आदि के लिए जनसभा आदि करने के लिए आ रहे होंगे। उन्होंने पूर्व सीएम विजय बहुगुणा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि क्या अब वह हमें बताएंगे। वह (गजराज) तीन दशक से पार्टी में हैं जबकि वह पांच साल पहले ही भाजपा में आए हैं। गजराज के अनुसार वह रविवार को समर्थकों के साथ बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed