{"_id":"583dd0d64f1c1bc91fde678a","slug":"bjp-leader-welcomed","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवर्तन यात्रा की सफलता को सौंपी जिम्मेदारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवर्तन यात्रा की सफलता को सौंपी जिम्मेदारियां
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Wed, 30 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेत्री का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। भाजपा महिला मोर्चा ने बैठक कर 7 दिसंबर को समाप्त हो रही परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। लोनिवि विश्राम गृह में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री दिपाली कन्याल की अध्यक्षता व नगर महामंत्री प्रेम अरोरा के संचालन में आयोजित बैठक में महिला कार्यकर्ताओं से विस चुनाव 2017 को लेकर अभी से ही तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रीतू डालाकोटी, प्रदेश मंत्री कल्पना बोरा, कुमाऊं संयोजक भावना भट्ट आदि ने विचार रखे। इस दौरान विमला रावत, जानकी पंत, गायत्री उनियाल, कनिका रौतेला, नीमा मठपाल, ममता गोस्वामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
वहीं जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने मालधन मंडल की बैठक ले यात्रा को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कमल किशोर, पूर्व विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बंसती आर्या, राकेश नैनवाल, दिनेश मेहरा आदि थे।
विज्ञापन