फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP district president Pradeep Bisht

प्रदीप बिष्ट बने भाजपा जिलाध्यक्ष

Sun, 01 Nov 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Sun, 01 Nov 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष की कुर्सी में प्रदीप बिष्ट की ताजपोशी हो गई। जिलाध्यक्ष की पैरवी के लिए न सांसद की चली और न विधायक की। बाकी दिग्गजों के अरमान भी ठंडे हो गए। दावेदारों में आपस में ठन जाने का नतीजा ये निकला कि महामंत्री संगठन के नजदीकी का फायदा प्रदीप बिष्ट को मिल गया।

विज्ञापन


हल्द्वानी जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर घमासान मचा था। 18 दावेदार चुनाव मैदान में थे। बड़े नेताओं का सीधा दखल होने से किसी भी एक दावेदार पर आमराय नहीं बन पा रही थी। सांसद और विधायक से लेकर हर बड़ा नेता अपने चहेते को कुर्सी पर बैठाने को बेताब था।
विज्ञापन


शुक्रवार को दावेदारों की छंटनी के बाद चार प्रमुख दावेदार ही कुर्सी की दौड़ में रह गए। शनिवार को जिलाध्यक्ष की घोषणा से पूर्व दिनभर मंथन चला। मंथन एक होटल के बंद कमरे में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला चुनाव अधिकारी सुरेश राठौर ने मंडल अध्यक्षों, जिला प्रतिनिधियों, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, विधायक, विधायक का चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों और बड़े नेताओं से बारी बारी आमराय से जिलाध्यक्ष के चयन पर चर्चा की और उनकी मंशा जानी, इसके बावजूद आमराय नहीं बन सकी।


जिला निर्वाचन अधिकारी के लिए भी बड़ी चुनौती थी, लिहाजा जिलाध्यक्ष की कुर्सी में ताजपोशी का फैसला संघ स्तर पर हुआ। देर शाम जिला चुनाव अधिकारी सुरेश राठौर ने भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में प्रदीप बिष्ट के जिलाध्यक्ष बनने की घोषणा कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed