फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Birla overall champion in athletics meet

एथलेटिक मीट में बिरला ओवरआॅल चैंपियन

Mon, 25 Jan 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 25 Jan 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Birla overall champion in athletics meet

 द शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल में पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के तत्वाधान में चल रही तीन दिवसीय इंटर स्कूल एथलेटिक मीट का समापन हो गया।

विज्ञापन


 मुख्य अतिथि मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा. सीएमएस रावत ने कहा कि पांच साल से ऊपर के हर व्यक्ति को कम से कम 30 मिनट के शारीरिक श्रम की जरूरत है।
विज्ञापन


 हमें अपने स्वास्थ्य के लिए सिर्फ  व्यायाम ही नहीं बल्कि खेलकूद और पौष्टिक आहार नियमित लेने की जरूरत है। एथलेटिक मीट में बिरला स्कूल 24 स्वर्ण, 12 रजत और 7 कांस्य पदकों के साथ ओवर आल चैंपियन रहा। निर्मला स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटर स्कूल एथलेटिक मीट में बिरला स्कूल के अभय नेगी, आदित्य सती एवं बिरला स्कूल की उत्कर्षा पांडे, निर्मला स्कूल की मौरीन सिंह और डीएवी की प्रीति जोशी को सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार मिला।

 शिवालिक स्कूल के चेयरमैन रमेश शर्मा, निदेशक अनिल जोशी, सेंट लारेंस स्कूल के प्रबंधक सुनील जोशी एवं प्रधानाचार्या अनीता जोशी एवं सिंथिया स्कूल के प्रवींद्र रौतेला, डा. प्रमोद जोशी, डा. एचएस भंडारी, डा. संजय जुयाल, शेखरचंद्र त्रिपाठी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed