{"_id":"6668eadb10ab888a12009874","slug":"bike-rider-snatches-mangalsutra-from-woman-and-runs-away-haldwani-news-c-303-1-lku1001-100732-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बाइक सवार महिला का मंगलसूत्र झपटकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बाइक सवार महिला का मंगलसूत्र झपटकर फरार
Wed, 12 Jun 2024 05:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 12 Jun 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं। मोटाहल्दू में बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
मोटाहल्दू क्षेत्र के पदमपुर देवलिया गांव में मंगलवार रात करीब आठ बजे जयंती परिहार दुकान की सफाई कर सड़क किनारे लगे कूड़ा दान में कूड़ा डाल रही थीं। अचानक बाइक सवार युवकों ने उसके गले का दुपट्टा समेत गले में पहना सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। बाइक सवारों का महिला के पति नरेश परिहार ने काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर झपटमार बाइक सवारों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।