फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bike rider injured after colliding with cow dies

Nainital News: गाय से टकराकर घायल बाइक सवार की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bike rider injured after colliding with cow dies
हल्द्वानी। कालाढूंगी हाईवे पर रविवार देर रात करीब एक बजे बाइक सवार ढाबा संचालक अंकित किरौला (28) सड़क पर गायों के झुंड से टकरा गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की एसटीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में मातम है।पुलिस के मुताबिक रविवार रात एक बजे के करीब हल्द्वानी-कालाढूंगी हाईवे पर लामाचौड़ के पास गायों का झुंड था। कुछ लावारिस गोवंश बीच सड़क पर बैठे थे जबकि कुछ खड़े थे। अंकित किरौला (28) निवासी लामाचौड़ अपना ढाबा बंद कर बाइक से घर जा रहा था। रात होने की वजह से कम दिखाई देने पर बाइक चालक झुंड में शामिल एक गाय से टकरा गया। हादसे में अंकित गंभीर घायल हो गया। इस बीच वहां से गुजर रहे कार सवार ने उन्हें किसी तरह अस्पताल पहुंचाया जहां अंकित को मृत घोषित कर दिया गया। जयपुर पाडली के निवर्तमान प्रधान कमल पडलिया ने बताया कि अंकित का लामाचौड़ में ही ढाबा था। कुछ साल पहले उसकी शादी हुई थी और एक साल का बेटा भी है। एसओ मुखानी दिनेश जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन






लावारिस पशुओं के कारण बढ़ रहे हादसे

हल्द्वानी। सड़कों पर लावारिस घूमते पशु आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। हल्द्वानी, गौलापार, लालकुआं, कालाढूंगी में लावारिस पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाएं से लोग परेशान हैं। लोग कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं लेकिन इनसे निजात नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

शहर में लावारिस पशुओं की तादाद लगातार बढ़ते जा रही है। लावारिस पशुओं से टकराने और हमलों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। हल्द्वानी समेत प्रदेश के राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर लावारिस पशुओं को छोड़ने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर हाइकोर्ट ने सड़क पर घूम रहे लावारिस पशुओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद निकाय लावारिस पशुओं से निजात नहीं दिला पा रहे हैं। रामपुर रोड पर पंचायतघर, कालाढूंगी रोड पर मुखानी के आसपास, नैनीताल रोड पर तहसील और बरेली रोड पर मंडी के पास अक्सर पशुओं का झुंड बैठा नजर आता है। इस कारण कभी जाम लगता है तो कभी हादसे होते हैं। इसके बावजदू जिम्मेदार सोए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed