{"_id":"59d696254f1c1b6e548b5e73","slug":"bike-rider-collided-with-a-car-and-hit-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांभर से टकराकर बाइक सवार सड़क पर गिरा तो कार ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांभर से टकराकर बाइक सवार सड़क पर गिरा तो कार ने रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Fri, 06 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
सांभर से टकराकर बाइक सवार सड़क पर गिरा तो कार ने रौंदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। सांभर से टकराकर सड़क पर गिरे बाइक सवार की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं सांभर की भी जान चली गई। उधर एक अन्य हादसे में टेड़ा गांव निवासी बाइक सवार श्याम सिंह कार की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों हादसों के बाद कार सवार भाग निकले। पीरूमदारा चौकी प्रभारी राहुल राठी ने बताया कि दोनों घटनाओं के बाद चारों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया। वाहन स्वामियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पीरूमदारा क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर छोटी निवासी नरेंद्र सिंह (32) पुत्र मंगल सिंह बृहस्पतिवार को बाइक यूके 04 वी 9151 से दुकान का सामान लेकर घर जा रहा था, तभी पीरूमदारा के पास उसकी बाइक के सामने अचानक सांभर आ गया। सांभर से बाइक टकराने से नरेंद्र सड़क पर आ गिरा, इसी बीच सामने से आ रही होंडा सिटी कार ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। नरेंद्र चार भाई, बहनों में सबसे बड़ा था। अगले माह 19 नवंबर को काशीपुर निवासी युवती से उसकी शादी होने वाली थी।
विज्ञापन
इसके लिए उसने कोट खरीद लिया था। बाकी खरीदारी के लिए उसे शुक्रवार को रुद्रपुर जाना था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद नरेंद्र का शव परिजनों को सौंप दिया। उधर वन विभाग के एसडीओ कलम सिंह बिष्ट ने बताया कि सांभर का शव दफना दिया गया। उधर टेड़ा गांव निवासी श्याम सिंह बृहस्पतिवार को बाइक यूके 06 वाई 9497 से भाई से मिलने काशीपुर जा रहा था कि तभी बसई में पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि श्याम सिंह का दायां पैर, हाथ फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन