{"_id":"69334ee6e0defb5c3906df75","slug":"bike-collides-with-truck-youth-dies-friend-injured-haldwani-news-c-238-1-ntl1003-120765-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ट्रक से भिड़ी बाइक, युवक की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ट्रक से भिड़ी बाइक, युवक की मौत, दोस्त घायल
Sat, 06 Dec 2025 03:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 06 Dec 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
ज्योलीकोट में हादसे के बाद लगी भीड़।
ज्योलीकोट (नैनीताल)। ज्योलीकोट-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर बाइक और ट्रक की भिड़ंत में हो गई। हादसे में कालाढूंगी निवासी दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को हल्द्वानी ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल दोस्त ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि तीव्र मोड़ पर अचानक ब्रेक लगाने से मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ गई।
सब्जी से लदा ट्रक हल्द्वानी से पहाड़ की ओर आ रहा था। इस बीच बाइक सवार दो युवक ज्योलीकोट से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। ज्योलीकोट बाजार से आगे संकरे मोड़ के पास बाइक सवार ट्रक से जा भिड़े। हादसे में दोनों घायल हो गए। एक युवक तो ट्रक के नीचे घायल अवस्था में पड़ा रहा जिसे मौजूद लोगों ने बाहर निकाला। घायलों की पहचान कालाढूंगी के वार्ड पांच निवासी मेहताब आलम पुत्र सैफुद्दीन और सुहैल (22) पुत्र हसन के रूप में हुई। दोनों घायलों को निजी वाहन से इलाज के लिए हल्द्वानी भेजा गया। पुलिस के मुताबिक सुहैल की रास्ते में मौत हो गई। मृतक कालाढूंगी में कारपेंटर का कार्य करता था। हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया। बता दें कि भीमताल मार्ग बंद होने से कुमाऊं का पूरा यातायात इसी मार्ग पर है। इससे वाहनों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।