{"_id":"61103e168ebc3e73815e97dd","slug":"bike-collided-with-cow-death-of-policeman-s-son-was-returning-from-birthday-party-accident-happened-near-shyama-garden-in-dahariya-haldwani-news-hld433921122","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय से टकराई बाइक, पुलिसकर्मी के बेटे की मौत, बर्थडे पार्टी से लौट रहा था, डहरिया में श्यामा गार्डन के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय से टकराई बाइक, पुलिसकर्मी के बेटे की मौत, बर्थडे पार्टी से लौट रहा था, डहरिया में श्यामा गार्डन के पास हुआ हादसा
विज्ञापन
हल्द्वानी। डहरिया में श्यामा गार्डन के पास शनिवार की रात गाय से बाइक टकराने पर हेड कांस्टेबल हेम चंद्र जोशी के 20 वर्षीय इकलौते बेटे मयंक जोशी की मौत हो गई। वह अपने दोस्त की बर्थ डे पार्टी से लौट रहा था।
पीलीकोठी मां बाराही कालोनी देवेंद्रपुरी निवासी हेम चंद्र जोशी का बेटे मयंक शनिवार को अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में छड़ायल गया था। वह रात 11 बजे बाइक से घर लौट रहा था। श्यामा गार्डन के पास एक गाय सड़क पर बैठी थी। अंधेरे में गाय नहीं दिखाई दी तो उसकी बाइक टकरा गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। मयंक बेहोश पड़ा था। उसके सिर से खून बह रहा था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे 108 एंबुलेंस से एसटीएच में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पड़ोसियों ने बताया कि मयंक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दिल्ली में कोचिंग कर रहा था लेकिन इस बीच घर आया था। पिता हेमचंद्र भी हेड कांस्टेबल की ट्रेनिंग लेने के लिए नरेंद्र नगर पीटीसी गए थे। रात में बेटे के मौत की सूचना मिलने पर घर आ गए।
रक्षाबंधन से पहले दुनिया छोड़कर चला गया इकलौता भाई
हल्द्वानी। इकलौते बेटे का शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार की दोपहर घर आया तो मां भागीरथी जोशी के साथ बहन कामाक्षा का रोते-रोते बुरा हाल हो गया था। बीएससी कर रही कामाक्षा कह रही थी कि अब किसकी कलाई में वह राखी बांधेगी। भागीरथी जोशी लालकुआं में अध्यापिका हैं। इस दौरान पड़ोस के लोगों भी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। सभी की आंखें नम थीं।