{"_id":"682a35939c51d2f55202f714","slug":"biennial-convention-of-state-teachers-union-from-22nd-haldwani-news-c-337-1-ha11010-121959-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: राजकीय शिक्षक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन 22 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: राजकीय शिक्षक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन 22 से
विज्ञापन
राजकीय शिक्षक संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन के विषय में आयोजित बैठक में मौजूद संध के पदाधिकारी। सं
हल्द्वानी। जिला राजकीय शिक्षक संघ का तीन दिवसीय द्विवार्षिक अधिवेशन 22 मई से शुरू होगा। रविवार को पीलीकोठी स्थित एक बैंक्वेट हॉल में हुई बैठक में इस संबंध में बैठक आयोजन किया गया। इसमें ब्लाॅक कार्यकारिणी एवं जनपद कार्यकारिणी के चुनाव पर चर्चा की गई।
संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. विवेक पांडेय ने बताया कि 22, 23 एवं 24 मई को हल्द्वानी में राजकीय शिक्षक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी आठ विकासखंड एवं जनपदीय कार्यकारिणी के लिए पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी के रजिस्ट्रेशन एवं नामांकन की प्रक्रिया 22 मई को होगी। 23 मई को जनपद स्तरीय प्रत्याशियों के नामांकन एवं नाम वापसी होगी।
विकासखंड एवं जनपद स्तरीय कार्यकारिणी के प्रत्याशियों के लिए 24 मई को मतदान होगा। अध्यक्ष ने बताया कि विजेता प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह भी उसी दिन आयोजित किया जाएगा। बैठक में जिला मंत्री नमिता पाठक, जिला उपाध्यक्ष गिरीश जोशी, संगीता जोशी, गिरीश कांडपाल, त्रिलोक बृजवासी, रश्मि पांडेय, मदन गोस्वामी, हरीश पाठक, भास्कर पांडेय, हेमलता जोशी, मनोज बनकोटी, दीप पंत, गिरधर मनराल, डॉ. दिनेश जोशी, मनीष त्रिपाठी, गौरीशंकर कांडपाल, मुकेश फुलारा आदि मौजजूद रहे। संवाद