{"_id":"584b11b14f1c1b7343447cd9","slug":"bicycle-mechanic-found-the-body-in-the-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल मैकेनिक का कमरे में शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल मैकेनिक का कमरे में शव मिला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Sat, 10 Dec 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस गोदाम रोड स्थित घर में शुक्रवार की रात साइकिल मेकेनिक का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद मुखानी पुलिस मौके का मुआयना कर चली गई। आशंका है कि अधेड़ साइकिल मेकेनिक ने जहर खाकर जान दी है।
गैस गोदाम रोड निवासी राधेश्याम (50) साइकिल मरम्मत का काम करते थे। शुक्रवार सुबह से ही वह अपने कमरे में थे। रात के समय छोटे बेटे शुभम ने कमरे मेें झांककर देखा तो पिता बेहोश होकर पड़े थे। उनके मुंह से झाग निकला हुआ था। घटना की सूचना मिलने के बाद मुखानी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मौके का मुआयना कर चली गई। पड़ोसी गोपाल साना ने बताया कि परिवार के लोग मुकदमा दर्ज नहीं कराना चाहते हैं। राधेश्याम ने डेढ़ साल पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए देहदान किया था। इस मामले में मेडिकल कालेज को सूचना दी गई है। अस्पताल के डॉक्टर शव लेने के लिए आएंगे। पड़ोसी का कहना था कि राधेश्याम ने जहर क्यों खाया। इस बारे में परिवार के लोग कुछ बताने के लिए तैयार नहीं हैं। पड़ोसियों का कहना है कि राधेश्याम कुछ दिनों से काफी तनावग्रस्त चल रहे थे। ब्यूरो