फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bhimtal MLA may join BJP today

आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं भीमताल विधायक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bhimtal MLA may join BJP today
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल विधानसभा से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा शुक्रवार को अपनी पत्नी ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा के साथ दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जोरों पर है। हालांकि खुद कैड़ा भाजपा से अपनी नजदीकियां कबूल तो रहे हैं लेकिन देर शाम तक भी वह यही कहते रहे कि भाजपा में शामिल होने के बारे में अभी वह कुछ नहीं कह सकते हैं। वहीं देरशाम विधायक कैड़ा 100 से अधिक जनप्रतिनिधियों और समर्थकों के साथ दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन

भीमताल विधानसभा सीट से वर्ष 2017 में मोदी लहर में निर्दलीय विधायक बने राम सिंह कैड़ा प्रदेश में चर्चाओं में आने के साथ भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की नजरों में भी आए थे। कैड़ा ने अपनी विधानसभा में विकास कार्यों के लिए अपने चार सालों में भाजपा के साथ तालमेल बनाए रखा। शुक्रवार को कैड़ा के दिल्ली में भाजपा में शामिल होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। वहीं कैड़ा के साथ भीमताल विधानसभा के कुछ जनप्रतिनिधियों के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। इसके चलते प्रदेश भर के भाजपा, कांग्रेस, आप समेत अन्य पार्टियों के नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ भीमताल विधानसभा के लोगों की नजर विधायक राम सिंह कैड़ा के अगले कदम पर है।
विज्ञापन

कैड़ा ने छात्र नेता से शुरू की राजनीति
ओखलकांडा ब्लॉक के कैड़ा गांव निवासी राम सिंह कैड़ा ने अपनी राजनीति कॅरियर की शुरुआत छात्र राजनीति से की। कैड़ा हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में वर्ष 1992 में छात्रसंघ अध्यक्ष, 1994 में छात्रसंघ सचिव, 1999-2000 के मध्य छात्रसंघ अध्यक्ष और 2001 में छात्र महासंघ अध्यक्ष रहे। छात्र राजनीति के बाद कैड़ा पूर्ण रूप से राजनीति में उतर गए। कैड़ा वर्ष 2003 में नाई-ढोलीगांव से जिला पंचायत सदस्य और 2008 में भुमका से क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे। साथ ही कैड़ा उत्तराखंड राज्य गठन के दौरान राज्य आंदोलनकारी के रूप में फतेहगढ़, बरेली, हल्द्वानी और नैनीताल जेल में भी बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रमुख पदों पर रहे कैड़ा
विधायक राम सिंह कैड़ा ने छात्र राजनीति के साथ जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य रहने के बाद कांग्रेस की सदस्यता ली। कैड़ा कांग्रेस में प्रदेश महामंत्री, प्रदेश संगठन मंत्री और प्रदेश सचिव के पदों पर रहे। कैड़ा ने कांग्रेस की सीट पर भीमताल विधानसभा से विधायक के रूप में चुनाव भी लड़ा लेकिन तब हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2017 में कांग्रेस से टिकट न मिलने पर कैड़ा ने निर्दलीय चुनाव लड़कर मोदी लहर में जीत हासिल कर नया इतिहास रचा था।
पूर्व सीएम कोश्यारी और केंद्रीय राज्य मंत्री भट्ट से रही हैं नजदीकियां
विधायक राम सिंह कैड़ा की पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट से नजदीकियां रही हैं। इन्हीं नजदीकियों को कैड़ा की भाजपा में शामिल होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

इधर, विधायक राम सिंह कैड़ा का कहना है कि अपनी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए ही में भाजपा का एसोसिएट सदस्य हूं। क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए ही सरकार के साथ काम कर रहा हूं। भाजपा में शामिल होने के निर्णय में फिलहाल अभी कुछ नहीं कह सकता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed