फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bhimtal Lake Dam Machine

Nainital News: भीमताल डैम में नौ नए गेट के साथ होगा लैब का निर्माण

Thu, 06 Jul 2023 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 06 Jul 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Bhimtal Lake Dam Machine
भीमताल डैम में सुरक्षात्मक और सर्वेक्षण कार्य के लिए आई मशीनें। संवाद
भीमताल (नैनीताल)। ब्रिटिशकालीन भीमताल डैम के सुधारात्मक और सर्वेक्षण कार्यों के लिए बुधवार को मशीन पहुंच गई हैं। हाईटेक मशीनों की बदौलत डैम में पड़ी दरारों पर अध्ययन किया जाएगा। भीमताल डैम में 1.99 करोड़ की लागत से नौ नए गेट के साथ डैम में इंस्ट्रूमेंट और लैब का निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि 142 साल पुराना होने के चलते भीमताल डैम में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं। पानी का रिसाव होने से स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि लंबे समय से सरकार और शासन-प्रशासन से डैम को सही कराने की मांग करते आ रहे हैं। इसे लेकर पूर्व में सरकार ने वैज्ञानिकों की टीम को भीमताल भेजकर डैम में पड़ीं दरारों को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद वैज्ञानिकों की टीम की रिपोर्ट के आधार पर डैम के सुरक्षात्मक और सर्वेक्षण कार्यों के लिए मशीनें भेजी गई। सिंचाई विभाग के एसडीओ दिनेश सिंह रावत ने बताया कि 1.99 करोड़ की लागत डैम में नौ नए गेट लगाए जाएंगे और डैम में इंस्ट्रूमेंट, लैब का निर्माण किया जाएगा। डैम की मरम्मत के लिए सभी मशीनें पहुंच गई हैं। पहले सभी दरारों पर अध्ययन किया जाएगा और इसके बाद काम किया जाएगा। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि भीमताल डैम में पड़ रही दरारों की मुद्दा विधानसभा सत्र में उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed