फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bhimtal: Drinking water supply from the pump house to Tallital market area has stopped for five days

Uttarakhand: पंप हाउस से 400 मीटर दूर भी पानी नहीं दे पा रहा जल संस्थान, तल्लीताल में पांच दिन से लोग परेशान

Mon, 24 Feb 2025 12:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल
अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 24 Feb 2025 12:07 PM IST
सार

जल संस्थान विभाग के पंप हाउस से मात्र 400 मीटर दूर स्थित तल्लीताल बाजार क्षेत्र में पांच दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। 

विज्ञापन
Bhimtal: Drinking water supply from the pump house to Tallital market area has stopped for five days
नल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

जल संस्थान विभाग के पंप हाउस से मात्र 400 मीटर दूर स्थित तल्लीताल बाजार क्षेत्र में पांच दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। लोगों की शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न होने से लोगों में नाराजगी है।

बाजार क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पांच दिन से पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि पंत पार्क के सामने स्थित होटलों तक सप्लाई ठीक है लेकिन उसके बाद से आगे को आवासीय क्षेत्र में घरों के भूतल में भी पानी नहीं पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों से शिकायत की तो अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया लेकिन उसके बाद भी अभी तक पानी नहीं आने से लोगों में गुस्सा है। लोगों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की और समस्या को हल करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है यदि पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो वह जल संस्थान के कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

पांच दिन से पानी नहीं आ रहा है। अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। पानी की समस्या हल होनी चाहिए। - दान सिंह जंतवाल, निवासी तल्लीताल।

विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार मांग करने के बाद भी जल संस्थान तालीताल क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं कर पाया है। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। - इंद्रजीत सिंह बिष्ट, निवासी तल्लीताल।

 

 

पानी नहीं आने से हर कोई परेशान है। पानी के लिए सभी लोगों को हैंडपंप पर निर्भर होना पड़ रहा है। - रोहित रौतेला, निवासी तल्लीताल।

 

 

जल संस्थान से हम मात्र 500 मीटर दूरी पर रहते हैं। यहां तक भी संस्थान पेयजल आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। जबकि साल भर महीना पहले जल संस्थान के जीएम को ज्ञापन देकर वर्षों पुरानी पेयजल लाइन को बदलने की मांग भी की जा चुकी है। - पूरन चंद्र भट्ट, निवासी तल्लीताल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed