फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bharat Mata ki Jai in Kainchi as soon as three terrorists were killed

Nainital News: तीन आतंकी ढेर होते ही कैंची में भारत माता की जय

Sun, 11 May 2025 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 11 May 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Bharat Mata ki Jai in Kainchi as soon as three terrorists were killed
कैंची धाम में मॉकड्रिल से आतंकी को पकड़े हुए जवान। संवाद
भवाली (नैनीताल)। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में तीन आतंकियों के घुसने की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल चौकन्ना हो गया। देखते ही देखते पूरे मंदिर परिसर को स्पेशल फोर्स ने घेर लिया। मुख्य मार्ग का ट्रैफिक पूरा रुक गया और मंदिर का आपात सायरन गूंजने लगा। त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएसबी के स्पेशल कमांडो ने मंदिर के भीतर तीन आतंकियों को मार गिराया और दो आतंकी घायल हो गए। घायलों को तुरंत ही अस्पताल भेजने की व्यवस्था हुई और पूरे ऑपरेशन के बाद एसपी क्राइम की ब्रीफिंग सामने आई।
विज्ञापन

शनिवार को नैनीताल पुलिस ने दलबल के साथ कैंची धाम में मॉकड्रिल किया तो एकबारगी यह सचमुच की घटना जैसा लगा। पूरे परिसर में सुरक्षा बलों की मौजूदगी के साथ ही ड्रिल के माध्यम से आपात स्थिति में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान संदिग्धों को हमले में मार गिराने के साथ ही घायलों को अस्पताल ले जाने तक पूरी कवायद की गई। निरीक्षक ललिता पांडे ने मंदिर समिति के पीए सिस्टम के माध्यम से मॉकड्रिल की जानकारी दी। आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलते ही एसएसबी की एटीएस फील्ड क्राफ्ट तकनीक के माध्यम से संदिग्ध के कमरे तक पहुंची। टीम ने इनर और आउटर कॉर्डन लगाकर क्षेत्र को घेर लिया। ऑपरेशन के दौरान 03 आतंकवादी मौके पर ढेर कर दिए गए और दो को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। एसडीआरएफ, क्यूआरटी टीमों ने घायलों का सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल भेजने का मॉकड्रिल किया।
विज्ञापन

इस दौरान पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी की गई। मॉकड्रिल समापन के बाद एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने टीमों की ब्रीफिंग की। श्रद्धालुओं ने आपात स्थिति से निपटने के लिए जागरूक करने पर भारत माता की जय के साथ समस्त सुरक्षा बलों की सराहना की। एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से मॉकड्रिल की गई। इस दौरान सीओ प्रमोद साह, कोतवाल उमेश मलिक, यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा, निरीक्षक संचार राजकुमार बिष्ट, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह समेत एसएसबी, आईआरबी, एसडीआरएफ, फायर यूनिट, स्वास्थ्य विभाग आदि के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मॉकड्रिल के चलते खैरना में पुलिस ने रोके भारी वाहन
गरमपानी (नैनीताल)। कैंची धाम में शनिवार को मॉकड्रिल के चलते खैरना पुलिस ने अल्मोड़ा और रानीखेत की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को सड़क किनारे रोके रखा। वाहन रोके जाने से वाहन चालकों को शाम तक इंतजार करना पड़ा। खैरना पुलिस के एसआई प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि मॉकड्रिल के चलते भारी वाहन रोके गए थे। मॉकड्रिल के पूरे होने और श्रद्धालुओं की भीड़ सामान्य होने के बाद शाम को बारी-बारी से भारी वाहनों को छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed