Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bhai Dooj festival will be celebrated on Wednesday 15th November

Bhai Dooj 2023: भाई दूज के दिन बहन-भाई जरूर करें ये काम, शास्त्रों में भी है उल्लेख; यमराज खुद जाते हैं यहां

Wed, 15 Nov 2023 10:06 AM IST
हीरा मेहरा अमित उप्रेती, संवाद
अमित उप्रेती, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 15 Nov 2023 10:06 AM IST
सार

Bhai Dooj 2023: शास्त्रों के अनुसार भाई दूज को शुरू करने का श्रेय यमुना को जाता (Bhai Dooj 2023) है। इस दिन यमुना की पूजा और स्नान का महत्व है। जो बहन-भाई इस दिन यमुना में स्नान करते हैं उनके दुःखों का समूल नाश होकर यश कीर्ति विद्या धन दीर्घायु की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
Bhai Dooj festival will be celebrated on Wednesday 15th November
भाई दूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यम द्वितीया (भाई दूज) भाई दूज पर्व बुधवार 15 नवंबर को पूरे देश में धूमधाम से मनाया (Bhai Dooj 2023) जाएगा। शास्त्रों में इस त्योहार का बड़ा महत्व बताया गया है। कहा गया है कि इस दिन यमराज भी समय निकाल अपनी बहन यमुना के घर जाकर सत्य, संतुलन, धर्म, अनुशासन और न्याय का आशीर्वाद लेते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

ज्योतिष त्रिभुवन उप्रेती ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार पापों के समूल नाश व धर्म की पुर्नस्थापना का भी यह बहुत बड़ा दिन है। कहा गया है कि यम द्वितीया के दिन मरने वाले प्राणी को मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। शास्त्रों के अनुसार भाई दूज को शुरू करने का श्रेय यमुना को जाता है। इस दिन यमुना की पूजा और स्नान का महत्व है। जो बहन-भाई इस दिन यमुना में स्नान करते हैं उनके दुखों का समूल नाश होकर यश, कीर्ति, विद्या और धन दीर्घायु की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन को समर्पण का दिन है यमद्वितीया
इस दिन भाई द्वारा बहन को वस्त्र, आभूषण, फल, पकवान, शुद्ध मिठाई और दक्षिणा भेंट करनी चाहिए। बहन को चाहिए कि भाई को अपने घर निमंत्रित कर टीका लगाकर उसके दीर्घायु की कामना कर आशीर्वाद प्रदान करें।

विज्ञापन

गोवर्धन पूजा 
गोवर्धन पूजा अन्नकूट पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित पूजा के दिन सुबह गाय, बछड़े की पूजा की जाती है। इस दिन गाय को ताजा साफ भोजन परोस कर तीन प्रदक्षिणा करने से धन-धान्य, सुख सम्पत्ति का लाभ प्राप्त होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed