फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Betalghat police station in-charge Anish Ahmed suspended

राज्य निर्वाचन आयोग सख्त: बेतालघाट थानाध्यक्ष सस्पेंड, सीओ पर विभागीय कार्रवाई, जानिये पूरा मामला?

Mon, 18 Aug 2025 10:35 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल
अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 18 Aug 2025 10:35 AM IST
सार

बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में गोलीकांड मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीश अहमद को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन
Betalghat police station in-charge Anish Ahmed suspended
बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीश अहमद को सस्पेंड

विस्तार

बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में गोलीकांड मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीश अहमद को सस्पेंड कर दिया है। आयोग ने भवाली सीओ प्रमोद शाह पर विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के संयुक्त सचिव कमलेश मेहता के हस्ताक्षर से जारी आदेश में 14 अगस्त को बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में फायरिंग की घटना को संज्ञान में लेते हुए थानाध्यक्ष को सस्पेंड करने के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी पर विभागीय कार्रवाई करने के लिए उत्तराखंड शासन से संस्तुति की गई है। 14 अगस्त को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान गोली चलने से एक युवक घायल हो गया था।

विज्ञापन


गोलीकांड के बाद कांग्रेसियों और स्थानीय लोगों ने नारेबाजी कर पुलिस की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। हालांकि बेतालघाट पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed